UP Board Result 2024: UPMSP कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट कुछ ही देर में, यहां है Direct Link

Published : Apr 20, 2024, 10:44 AM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 01:35 PM IST
UP Board 12th Result 2024 Direct Link

सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज 2 बजे की जायेगी। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र अपने यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के मार्क्स यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

UP Board Result 2024 upmsp class 10 12 results how to check: छात्र यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट कब आएगा तो आपको बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) रिजल्ट की घोषणा आज, 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जायेगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आगे पढ़ें रोल नंबर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? 

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) रिजल्ट स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एडमिट कार्ड अपने पास रखें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा आज बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महेंद्र देव, यूपीएमएसपी के अध्यक्ष और सचिव दिव्यकांत शुक्ला करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का ओवर ऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नामों की घोषणा समेत अन्य जरूरी डिटेल शेयर की जायेगी।

कब हुई थी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2024

यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 55,25,308 छात्र रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 29,47,311 कक्षा 10 के लिए थे और 25,77,997 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट की घोषणा के साथ ही समाप्त हो जायेगा।

UP Board 10th Result 2024 Direct Link

UP Board 12th Result 2024 Direct Link

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? रोल नंबर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? 

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर प्रदर्शित हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) या इंटरमीडिएट (बारहवीं कक्षा) रिजल्ट लिंक ओपन करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें

UP Board Result 2024 Date: UPMSP 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब? जानिए डेट, टाइम पर लेटेस्ट अपडेट

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10, 12 रिजल्ट जल्द, जानिए कहां, कैसे चेक करें? क्या है लेटेस्ट अपडेट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें