UP Lekhpal Recruitment 2025: 7994 वैकेंसी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और कौन कर सकता है आवेदन

Published : Dec 18, 2025, 01:27 PM IST
UP Lekhpal Recruitment 2025

सार

UP Lekhpal Salary 2025: यूपी में लेखपाल के 7,994 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू है, पात्रता, आवेदन शुल्क क्या है, साथ ही जानिए यूपी लेखपाल पद पर भर्ती के बाद कितनी सैलरी मिलेगी?

UP Lekhpal Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,994 राजस्व लेखपाल (Revenue Lekhpal) पद भरे जाएंगे। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 28 जनवरी 2026 तक चलेगी। यदि आवेदन में कोई गलती हो जाए तो उसे 4 फरवरी 2026 तक सुधार सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद योग्य व इच्छुक कैंडिडेट UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UP Lekhpal Salary 2025: यूपी लेखपाल को कितनी मिलेगी सैलरी?

यूपी में लेखपाल बनने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी भत्ते और अन्य लाभ भी मिलेंगे। यानी सकरारी नौकरी के साथ अच्छा पैकेज भी मिलेगा।

UP Lekhpal Eligibility 2025: कौन कर सकता है आवेदन, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

PET 2025 में शामिल होना जरूरी: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को PET 2025 में उपस्थित होना अनिवार्य है। केवल पीईटी 2025 के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र UP बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: सभी कैटेगरी के लिए केवल 25 रुपए, फीस भुगतान UPI या SBI ई-चैलान से किया जा सकता है।

UP Lekhpal Category Wise Vacancies: किस कैटेगरी के लिए सबसे ज्याद वैकेंसी

  • सामान्य: 4,165
  • एससी: 1,446
  • एसटी: 150
  • ओबीसी: 1,441
  • ईडब्ल्यूएस: 792
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 1,592
  • पूर्व सैनिक: 391
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी: 152
  • स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 152
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग आरक्षण

UP Lekhpal Exam Syllabus: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल 100 नंबर होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। सभी क्वेश्चन वस्तुनिष्ठ (MCQ) टाइप होंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होगी। सिलेबस की बात करें तो भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान। भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, ग्रामीण समाज। सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, डेटा इंटरप्रिटेशन। पर्यावरण और आपदा प्रबंधन, उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न पूछे जाएंगे। कैंडिडेट परीक्षा की तैयारी के लिए यूपी से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है