
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत 7466 पदों की वैकेंसी जारी की है। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के पास यह एक बड़ा मौका है। इस भर्ती से जुड़ी छोटी सूचना 15 जुलाई 2025 को रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी, जबकि डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी। जानिए इस वैकेंसी से जुड़ी जरूरी बातें।
इस भर्ती में कुल 7466 पदों पर नियुक्ति होनी है। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4860 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2525 पद हैं। जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 81 पद हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 28 जुलाई से शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 अगस्त 2025 तक है।
अप्लाई करने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए और B.Ed. डिग्री होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए गणित शिक्षक के लिए गणित में ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानि कैंडिडेट की जन्म तिथि 2 जुलाई 1985 से 1 जुलाई 2004 के बीच होनी चाहिए।
LT ग्रेड शिक्षक यूपी सरकार के स्कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए होते हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कंप्यूटर जैसे विषय छात्रों को पढ़ाते हैं।
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसमें प्रश्न MCQ फॉर्मेट में पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। लिखित परीक्षा पैटर्न की बात करें तो सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य अध्ययन में 30 मार्क्स के 30 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। वहीं संबंधित विषय से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 120 नंबर के होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी और कुल मार्क्स भी 150 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। मार्किंग स्कीम में नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसके तहत हर गलत जवाब पर 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- AI Jobs 2025: ये हैं सबसे हाई सैलरी वाली टॉप 8 AI जॉब्स, बेंगलुरु से लंदन तक है जबरदस्त डिमांड
एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। सामान्य, OBC कैंडिडेट को 125 रुपए आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं SC, ST कैंडिडेट को 65 रुपए और PwD कैंडिडेट को 25 रुपए जमा करना होगा।
LT ग्रेड शिक्षक को 9,300 रुपए से 34,800 तक का वेतन मिलता है, जिसमें 4,800 रुपए ग्रेड पे शामिल है। इसके अलावा उन्हें DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए 49,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां