MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • AI Jobs 2025: ये हैं सबसे हाई सैलरी वाली टॉप 8 AI जॉब्स, बेंगलुरु से लंदन तक है जबरदस्त डिमांड

AI Jobs 2025: ये हैं सबसे हाई सैलरी वाली टॉप 8 AI जॉब्स, बेंगलुरु से लंदन तक है जबरदस्त डिमांड

Artificial Intelligence Jobs 2025: आज AI एक्सपर्ट्स को लाखों-करोड़ों के सालाना पैकज वाले जॉब्स ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप भी AI में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो जानिए भारत और विदेशों में मिल रही टॉप AI नौकरियों के बारे में, सैलरी और जॉब रोल्स। 

4 Min read
Anita Tanvi
Published : Jul 22 2025, 12:12 PM IST| Updated : Jul 22 2025, 12:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
लाखों करोड़ों की नौकरी के रास्ते खोल रहा AI जॉब्स
Image Credit : Getty

लाखों-करोड़ों की नौकरी के रास्ते खोल रहा AI जॉब्स

आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक ऐसा करियर प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो लाखों-करोड़ों की नौकरी के रास्ते खोल रहा है। मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे फील्ड्स में AI की मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। भारत में गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों से लेकर अमेरिका के सिलिकॉन वैली और लंदन, टोक्यो तक AI एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड है।

210
AI प्रोफेशनल्स को 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के सालाना पैकेज
Image Credit : Getty

AI प्रोफेशनल्स को 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के सालाना पैकेज

Google, Amazon, OpenAI जैसी कंपनियां AI टैलेंट्स को करोड़ों के पैकेज दे रही हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ AI प्रोफेशनल्स को 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। Meta ने एक एक्सपर्ट को 1600 करोड़ रुपए और OpenAI ने एक भारतीय को 800 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। अगर आप भी AI फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानिए कौन-सी नौकरी सबसे ज्यादा सैलरी देती है और उसके लिए क्या योग्यता चाहिए।

Related Articles

Related image1
भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां CSE की पढ़ाई है सबसे बेस्ट
Related image2
Success Story: सिर्फ 21 की उम्र, कॉलेज ड्रॉपआउट और बना डाला पहला AI ट्यूटर, कौन है Quddus Pativada
310
AI प्रोडक्ट मैनेजर
Image Credit : Getty

AI प्रोडक्ट मैनेजर

AI प्रोडक्ट मैनेजर का काम किसी भी AI प्रोडक्ट की शुरुआत से लेकर लॉन्च तक की सारी रणनीति तैयार करना होता है। ये यूज़र्स और टेक टीम के बीच कड़ी की तरह काम करता है, जिससे प्रोडक्ट सही समय पर मार्केट में पहुंचे।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस या संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन या मास्टर्स। Python/Java की बेसिक जानकारी और 3–5 साल का अनुभव जरूरी है।

लोकेशन: भारत में बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, हैदराबाद। विदेश में सिलिकॉन वैली, लंदन, टोरंटो।

सैलरी: भारत में 20 लाख से 40 लाख सालाना। विदेश में 1.16 करोड़ से 7.47 करोड़ रुपए सालाना।

410
AI रिसर्च साइंटिस्ट
Image Credit : Getty

AI रिसर्च साइंटिस्ट

AI रिसर्च साइंटिस्ट नई तकनीकों और एल्गोरिदम पर काम करते हैं। ये रिसर्च पेपर लिखते हैं और बड़ी कॉन्फ्रेंसों में अपने आइडियाज प्रेज़ेंट करते हैं।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस या मैथ्स में PhD। Python, Machine Learning और रिसर्च का मजबूत बैकग्राउंड।

लोकेशन: भारत में दिल्ली, मुंबई। विदेश में सिलिकॉन वैली, बीजिंग।

सैलरी: भारत में 10 लाख से 25 लाख रुपए। विदेश में 95 लाख से 3.65 करोड़ रुपए सालाना। (OpenAI जैसी कंपनियों में)

510
बिग डेटा इंजीनियर
Image Credit : Getty

बिग डेटा इंजीनियर

इस नौकरी में इंजीनियर्स बड़े डेटा को स्टोर और प्रोसेस करने की सिस्टम इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं, जो कंपनियों के लिए बेहद जरूरी है।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस या डेटा इंजीनियरिंग में डिग्री। Hadoop, Spark, AWS जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव।

लोकेशन: भारत में पुणे, चेन्नई। विदेश में न्यूयॉर्क, बर्लिन।

सैलरी: भारत में 8 लाख से 20 लाख रुपए। विदेश में 1.02 करोड़ से 1.88 करोड़ रुपए तक।

610
मशीन लर्निंग इंजीनियर
Image Credit : Getty

मशीन लर्निंग इंजीनियर

इस रोल में आप डेटा एनालिसिस करके मशीन लर्निंग मॉडल बनाते और डेप्लॉय करते हैं। यह नौकरी AI का टेक्निकल बैकबोन मानी जाती है।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस या गणित में डिग्री। Python, Java, R और TensorFlow, PyTorch जैसे टूल्स का अनुभव होना चाहिए।

लोकेशन: भारत में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद। विदेश में न्यूयॉर्क, शंघाई

सैलरी: भारत में 8 लाख से 29 लाख रुपए। विदेश में 91 लाख से 1.66 करोड़ रुपए सालाना।

710
कंप्यूटर विजन इंजीनियर
Image Credit : Getty

कंप्यूटर विजन इंजीनियर

इस रोल में इंजीनियर इमेज और वीडियो को पहचानने वाले सिस्टम बनाते हैं, जो सेल्फ-ड्राइविंग कार्स और रोबोटिक्स में यूज होते हैं।

योग्यता: Python, C++ और OpenCV का अनुभव, Neural Networks की गहरी समझ होनी चाहिए।

लोकेशन: भारत में बेंगलुरु, पुणे। विदेश में टोक्यो, म्यूनिख।

सैलरी: भारत में 8 लाख से 20 लाख रुपए। विदेश में 1.07 करोड़ से 1.40 करोड़ रुपए सालाना।

810
रोबोटिक्स इंजीनियर
Image Credit : Getty

रोबोटिक्स इंजीनियर

रोबोटिक्स इंजीनियर AI से चलने वाले रोबोट्स को डिजाइन और डेवलप करते हैं। इनका काम सेंसर, डेटा और मूवमेंट को एकसाथ काम में लेना होता है।

योग्यता: रोबोटिक्स, मैकेनिकल या कंप्यूटर साइंस में डिग्री। CAD, IoT, और मशीन लर्निंग की जानकारी होनी चाहिए।

लोकेशन: भारत में बेंगलुरु, दिल्ली। विदेश में टोक्यो, बोस्टन।

सैलरी: भारत में 8 लाख से 27 लाख रुपए। विदेश में 1.24 करोड़ से 1.32 करोड़ रुपए तक।

910
डेटा साइंटिस्ट
Image Credit : Getty

डेटा साइंटिस्ट

डेटा साइंटिस्ट का काम बड़ी मात्रा में डेटा को एनालाइज करके बिजनेस के लिए इंटेलिजेंट डिसीजन तैयार करना होता है।

योग्यता: डेटा साइंस या मैथ्स में मास्टर्स डिग्री। Python, R, Hadoop, Tableau का नॉलेज जरूरी है।

लोकेशन: भारत में गुरुग्राम, मुंबई। विदेश में लंदन, सिडनी।

सैलरी: भारत में 6 लाख से 15 लाख रुपए। विदेश में 54 लाख से 1.29 करोड़ रुपए।

1010
NLP इंजीनियर (Natural Language Processing)
Image Credit : Getty

NLP इंजीनियर (Natural Language Processing)

NLP इंजीनियर चैटबॉट्स, वॉयस असिस्टेंट और स्पीच टूल्स बनाने का काम करते हैं, जो इंसानी भाषा को मशीन के लिए समझने लायक बनाते हैं।

योग्यता: कंप्यूटर साइंस या लिंग्विस्टिक्स में डिग्री, Python और NLP टूल्स जैसे NLTK, SpaCy का अनुभव।

लोकेशन: भारत में चेन्नई, दिल्ली। विदेश में न्यूयॉर्क, सिंगापुर।

सैलरी: भारत में 7 लाख से 18 लाख रुपए। विदेश में 71 लाख से 1.24 करोड़ से ज्यादा तक।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved