MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां CSE की पढ़ाई है सबसे बेस्ट

भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां CSE की पढ़ाई है सबसे बेस्ट

Top 10 Engineering Colleges for CSE in India: भारत में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के लिए टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? जानें NIRF 2024 रैंकिंग में शामिल IITs और NITs, उनके प्लेसमेंट और सैलरी पैकेज की पूरी डिटेल्स।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Jul 20 2025, 02:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
 CSE की बेस्ट पढ़ाई वाले देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
Image Credit : Getty

CSE की बेस्ट पढ़ाई वाले देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

आज के दौर में जब हर बच्चा 12वीं के बाद एक बेहतर करियर की तलाश में होता है, तो ज्यादातर स्टूडेंट्स की पहली पसंद होती है इंजीनियरिंग। और जब बात इंजीनियरिंग की हो, तो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सबसे पॉपुलर ब्रांच बनकर सामने आती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है, टेक इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ती मांग और करोड़ों के प्लेसमेंट पैकेज।

210
इंजीनियरिंग का CSE ब्रांच सबसे ज्यादा डिमांड में क्यों?
Image Credit : Getty

इंजीनियरिंग का CSE ब्रांच सबसे ज्यादा डिमांड में क्यों?

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस, ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया बदल दी है। और इन सभी क्षेत्रों में एक्सपर्ट बनने का रास्ता CSE ब्रांच से होकर ही गुजरता है। यही वजह है कि CSE पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी टेक कंपनियों में शानदार जॉब ऑफर मिलते हैं, वो भी शुरुआत में ही लाखों-करोड़ों के पैकेज के साथ।

Related Articles

Related image1
Success Story: सिर्फ 21 की उम्र, कॉलेज ड्रॉपआउट और बना डाला पहला AI ट्यूटर, कौन है Quddus Pativada
Related image2
कैसे शुरू करें गेमिंग में करियर? 6 से 12 महीने का शॉर्ट-टर्म कोर्स और होने लगेगी शानदार कमाई
310
JEE के जरिए मिलती है टॉप कॉलेजों में एंट्री
Image Credit : Getty

JEE के जरिए मिलती है टॉप कॉलेजों में एंट्री

IITs और NITs जैसे संस्थानों में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को JEE Main और JEE Advanced जैसे कठिन एग्जाम पास करने होते हैं। लेकिन एक बार अगर आप इन टॉप रैंक कॉलेजों में पहुंच गए, तो समझिए आपका करियर बन गया।

410
CSE के लिए भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
Image Credit : Getty

CSE के लिए भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

NIRF 2024 के अनुसार CSE के लिए भारत के टॉप 10 कॉलेज-

IIT मद्रास

IIT दिल्ली

IIT बॉम्बे

IIT कानपुर

IIT खड़गपुर

IIT रुड़की

IIT गुवाहाटी

IIT हैदराबाद

NIT तिरुचिरापल्ली (Trichy)

IIT BHU वाराणसी

510
टॉप 5 कॉलेज जिनकी CSE ब्रांच है सबसे खास
Image Credit : Getty

टॉप 5 कॉलेज जिनकी CSE ब्रांच है सबसे खास

IIT मद्रास: CSE डिपार्टमेंट की शुरुआत 1973 में हुई थी। यहां से पढ़े स्टूडेंट्स को 2024 में मीडियन पैकेज 37.5 लाख रुपए प्रति वर्ष मिला, वहीं कुछ ड्यूल डिग्री वालों को 84 लाख रुपए तक का ऑफर मिला। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी दुनियाभर में बेस्ट मानी जाती है।

610
IIT दिल्ली
Image Credit : Getty

IIT दिल्ली

1982 में शुरू हुआ CSE डिपार्टमेंट लगातार शानदार परफॉर्म कर रहा है। Microsoft R&D, Samsung, IBM, Daimler Trucks जैसी कंपनियां हर साल यहां से टॉप स्टूडेंट्स को हायर करती हैं।

710
IIT बॉम्बे
Image Credit : Getty

IIT बॉम्बे

CSE डिपार्टमेंट की नींव 1967 में Minsk II सिस्टम से रखी गई थी। 2023-24 में यहां के 230 से ज्यादा CSE स्टूडेंट्स को टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट मिला और यह IITs में सबसे बेहतर प्लेसमेंट रेट में से एक है।

810
IIT कानपुर
Image Credit : Getty

IIT कानपुर

भारत में कंप्यूटर एजुकेशन की शुरुआत यहीं से हुई। 1963 में IBM सिस्टम इंस्टॉल हुआ और 1964-75 के बीच 30 से ज्यादा प्रोग्रामिंग कोर्स कराए गए। यहां के स्टूडेंट्स को Google, Intel, Microsoft, Oracle, Qualcomm जैसी कंपनियों से ऑफर मिलते हैं।

910
IIT खड़गपुर
Image Credit : Getty

IIT खड़गपुर

यहां की CSE ब्रांच 1980 से चल रही है और आज के समय में देश की सबसे ज्यादा, 1 करोड़ से ज्यादा के पैकेज वाली ब्रांच में से एक है। हाल ही में 9 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ऊपर के ऑफर मिले, जिसमें सबसे ज्यादा 2.14 करोड़ का पैकेज रहा।

1010
टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है CSE ब्रांच
Image Credit : Getty

टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है CSE ब्रांच

अगर आप आने वाले सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो CSE ब्रांच कर सकते हैं। किसी टॉप IIT या NIT से यह कोर्स करना आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image2
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Related Stories
Recommended image1
Success Story: सिर्फ 21 की उम्र, कॉलेज ड्रॉपआउट और बना डाला पहला AI ट्यूटर, कौन है Quddus Pativada
Recommended image2
कैसे शुरू करें गेमिंग में करियर? 6 से 12 महीने का शॉर्ट-टर्म कोर्स और होने लगेगी शानदार कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved