
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही नए भर्ती अभियान की घोषणा करने जा रहा है। यूपी में पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कि बोर्ड अप्रैल-मई 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। संभावित रूप से, अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार सब-इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कई पदों पर भर्तियां होंगी।
सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर- 4,543 पद
कांस्टेबल भर्ती- 22,053 पद
भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी UP Police Bharti 2025 Apply Online के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (UPPRPB) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां UP Police Latest Update में जल्द ही जारी होंगी।
UP Police Recruitment 2025 education qualification (शैक्षणिक योग्यता): कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और SI पद के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
UP Police Bharti 2025 age limit (आयु सीमा): पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भर्ती अधिसूचना के अनुसार तय की जाएगी।
UP Police Bharti 2025 physical standard test (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) (PST): उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवश्यक ऊंचाई, वजन और दौड़ के मानदंड पूरे करने होंगे।
लेटेस्ट अपडेट और ऑनलाइन आवेदन के लिए UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi