UPMSP UP Board Class 12 Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से 10.64% बेहतर रिजल्ट, सीएम योगी ने दी बधाई

Published : Apr 20, 2024, 04:22 PM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 04:24 PM IST
up board 12th result 2024

सार

UPMSP UP Board Class 12 Result 2024: यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 10.64 प्रतिशत बेहतर है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में सफल छात्र-छात्राओं को यूपी सीएम योगी ने बधाई दी है। जानिए यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसा रहा।

UPMSP UP Board Class 12 Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 20 अप्रैल, शनिवार को यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा की। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा यूपीएमएसपी सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल क बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साल 2024 में यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024: कितने छात्र पास हुए?

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कुल 25,78,007 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 24,52,830 छात्र परीक्षा में शामिल थे। उनमें से, 20,26,067 छात्रों (82.60%) ने यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 पास की।

यूपी सीएम योगी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में सफल छात्रों को दी बधाई

 

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42% रहा। यानि लड़कों से लड़कियों का पास प्रतिशत 10.64 प्रतिशत अधिक रहा।

कुल छात्र कैंडिडेट: 13,41,356

कुल छात्राएं: 11,11,474

पास लड़के: 10,43,289 (उत्तीर्ण प्रतिशत: 77.78%)

पास लड़कियां: 9,82,778 (उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.42%)

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2024 शुभम वर्मा

इस वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 के टॉपर सीतापुर के शुभम वर्मा हैं। इन्होंने 97.80% मार्क्स हासिल किये हैं। कुल 500 में से 489 अंक हासिल किये।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डिस्ट्रिक्ट वाइज

अमरोहा - 91.27%

महोबा - 90.51%

लखनऊ - 90.49%

सिद्धार्थ नगर - 90.28%

हमीरपुर - 89.83%

सोनभद्र - 89.59%

फ़तेहपुर - 89.59%

चित्रकोट - 89.15%

अम्बेडकर नगर - 88.70%

महराजगंज - 88.67%

UP board 12th result 2024 dierct link

ये भी पढ़ें

UP board topper list 2024 class 12: सीतापुर के शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर, देंखे टॉपर्स लिस्ट

UP board topper list 2024 class 10: प्राची निगम यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर, हासिल किये 591 मार्क्स, देखें पूरी लिस्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?