UPSC सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम 2023 का एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक

Published : Aug 29, 2023, 01:36 PM ISTUpdated : Aug 29, 2023, 01:41 PM IST
UPSC Civil Services Main Admit Card 2023 out

सार

UPSC Civil Services Main Admit Card 2023 Ouit: यूपीएससी सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

करयिर डेस्क. UPSC Civil Services Main Admit Card 2023 Ouit: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीएसई मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 28 अगस्त से 24 सितंबर, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। 

कब होगी UPSC मुख्य परीक्षा ?

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

यूपीएससी सिविल सर्विस मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार जरूरी डिटेल दर्ज कर सकते हैं।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UPSC Civil Services Main Admit Card 2023 Direct link to download

UPSC Civil Services Main Exam 2023: एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं होगी

पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

UPSC Civil Services Main Exam 2023: एडमिट कार्ड के साथ सैंपल क्वेश्चन पेपर भी

एडमिट कार्ड के साथ-साथ आयोग द्वारा  सैंपल क्वेश्चन पेपर भी जारी किया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

GATE 2024 Registration Date: गेट रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से, कैसे करें आवेदन ? जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फीस डिटेल चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर