UPSC CSE 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, शाम 6 बजे से पहले सबमिट करें अपना फॉर्म, डिटेल जानें

Published : Mar 05, 2024, 11:15 AM IST
 UPSC CSE 2024 Registration Last Date

सार

यूपीएससी सीएसई 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 5 मार्च को समाप्त हो जायेगी। इच्छुक उम्मीदवार शाम 6 बजे से पहले आयोग की वेबसाइट पर अपने फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 5 मार्च को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होनें अबतक आवेदन नहीं किया है आज शाम 6 बजे से पहले आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024: 1,056 वैकेंसी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से लगभग 1,056 रिक्तियां पर चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जायेगी, जिनमें से 40 बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों के लिए हैं, 6 अंधेपन और कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए, 12 बधिरों और सुनने में कठिन लोगों के लिये, सेरेब्रल पाल्सी, ठीक हुए कुष्ठ रोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ितों और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सहित लोकोमोटर विकलांगता के लिए 9, और 13 बहुविकलांगता के लिए हैं।

3 चरण में परीक्षा

UPSC सीएसई 2024 परीक्षा के तीन चरण होंगे। सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रीलिम्स परीक्षा मेन एग्जाम राउंड के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए है। UPSC सीएसई 2024 मेन एग्जाम में शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार अंतिम राउंड पर्सनालिटी टेस्ट में शामिल होंगे।

पात्रता

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), पुलिस सेवा (आईपीएस) और विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए। अन्य पदों के लिए नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी, पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आए व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास आवश्यक पात्रता प्रमाण पत्र हों। इन पात्रता आवश्यकताओं की डिटेल आयोग की वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा

UPSC सीएसई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2023 को कम से कम 21 वर्ष और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।

ये भी पढ़ें

CUET PG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड 7 मार्च को

ISRO चीफ एस सोमनाथ की सैलरी कितनी है? क्या मिलती है फैसिलिटी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर