UPSC CSE Prelims 2025: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Published : Feb 19, 2025, 09:31 AM IST
upsc ies iss exams 2025

सार

UPSC CSE Prelims 2025: UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। वैसे कैंडिडेट जिन्होंने अबतक आवेदन नहीं किया है, समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। डिटेल नीचे चेक करें

UPSC CSE Prelims 2025: अगर आप UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, और जब तक अप्लाई नहीं किया तो आपके लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 21 फरवरी 2025, शाम 6 बजे तक कर दी है। अब उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाकर समय पर अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

UPSC CSE Prelims 2025 आवेदन में गलती हुई तो चिंता की बात नहीं!

  • अगर आवेदन में कोई गलती हो गई हो, तो उसके सुधार के लिए 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
  • "UPSC CSE Prelims 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें (अगर पहले नहीं किया है)।
  • अपने OTR लॉगिन से आवेदन फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें (अगर लागू हो)।
  • आवेदन सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

UPSC CSE Prelims 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC उम्मीदवार: ₹100
  • महिला/SC/ST/PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

UPSC CSE Prelims 2025: इस बार कितनी वैकेंसी?

  • इस बार UPSC 979 पदों पर भर्ती करेगा।

ये भी पढ़ें- जिस बेटी के जन्म से दुखी थे माता-पिता, उसने 3 बार क्रैक की UPSC, बनी IAS

UPSC परीक्षा पैटर्न क्या है?

प्रीलिम्स परीक्षा (Screening Test)

  • दो पेपर – कुल 400 मार्क्स
  • MCQ आधारित प्रश्न (हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर कटेंगे)
  • GS Paper-2 (CSAT) में 33% लाना अनिवार्य

मेन्स परीक्षा (लिखित + इंटरव्यू)

  • 9 पेपर – कुल 1750 मार्क्स
  • इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) – 275 मार्क्स

मेन्स परीक्षा के महत्वपूर्ण पेपर

  • निबंध (Essay) – 250 मार्क्स
  • सामान्य अध्ययन (GS-1, 2, 3, 4) – हर पेपर 250 मार्क्स
  • वैकल्पिक विषय (2 पेपर) – हर पेपर 250 मार्क्स
  • अंतिम चयन रैंक और सर्विस प्रेफरेंस के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2025: आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव, जानें क्या एडिट कर सकते हैं और क्या नहीं, पूरी डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर