
Guinness World Record Lalit Patidar: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नंदलेटा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय ललित पाटीदार को कुछ लोग भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं, तो कुछ उन्हें ‘वुल्फ मैन’ कहकर बुलाते हैं। लेकिन अब ललित ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिससे उनका नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है।
ललित पाटीदार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराते हुए दुनिया में सबसे घने चेहरे के बाल रखने वाले इंसान का खिताब अपने नाम किया है। उनके चेहरे पर प्रति वर्ग सेंटीमीटर 201.72 बालों की घनत्व दर्ज की गई, जो अपने आप में एक अनोखी उपलब्धि है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने 2022 में ललित से संपर्क किया था। इसके बाद कई महीनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें इटली बुलाया गया। 8 फरवरी को वह अपने परिवार के सदस्य जितेंद्र पाटीदार के साथ मिलान पहुंचे और 13 फरवरी को उन्हें यह सम्मान मिला।
ललित का जन्म हुआ तो डॉक्टरों को उनके शरीर के बालों को शेव करना पड़ा था, क्योंकि उनकी त्वचा पर अत्यधिक बाल थे। जैसे-जैसे वे बड़े हुए, उनके चेहरे पर बाल बढ़ते ही रहे। शुरुआत में गांव के लोग उनसे डरते थे। कुछ ने उन्हें अजीब नजरों से देखा, तो कुछ ने उन पर पत्थर तक फेंके।
समय के साथ उनकी कहानी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई। देश-विदेश से लोग उनसे मिलने आने लगे। उन पर कई ब्लॉग और रिपोर्ट लिखी गईं। अब ललित अपने इस अनोखे लुक को गर्व से अपनाते हैं और अपनी कहानी से लोगों को खुद से प्यार करने की प्रेरणा देते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं सैम पित्रोदा? 'चीन हमारा दुश्मन नहीं' बयान से विवादों में घिरे
डॉक्टरों के मुताबिक, लालित को एक दुर्लभ अनुवांशिक स्थिति (Genetic Condition) है, जिससे दुनियाभर में सिर्फ 50 लोग प्रभावित हैं। लेकिन ललित ने इसे कमजोरी नहीं बल्कि अपनी पहचान और ताकत बना लिया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के बाद ललित बेहद खुश हैं। उनका कहना है, "मैंने अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। मैं चाहता हूं कि लोग मुझसे सीखें कि आत्मविश्वास ही असली ताकत होती है।"
ये भी पढ़ें- Tesla ने भारत में शुरू की हायरिंग, एलन मस्क की कंपनी में ऐसे करें अप्लाई, देखें जॉब लिस्ट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi