ICSE बोर्ड परीक्षा 2025: कक्षा 10वीं का इंग्लिश पेपर 1, छात्रों ने बताया आसान

Published : Feb 18, 2025, 02:57 PM IST
icse board exam 2025 class 10 english paper 1 analysis

सार

ICSE Class 10 Board Exam 2025: 18 फरवरी को पहले दिन ICSE बोर्ड की 10वीं की इंग्लिश पेपर 1 की परीक्षा संपन्न हुई। पेपर देकर निकले छात्रों ने क्वेश्चन की डिफिकल्टीज लेवल को लेकर क्या कहा जानिए।

ICSE Class 10 Board Exam 2025: ICSE (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा आज, 18 फरवरी से शुरू हुई। यह परीक्षा काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित की जा रही है। पहले दिन छात्रों ने इंग्लिश लैंग्वेज (पेपर 1) की परीक्षा दी।

ICSE Class 10 Board Exam 2025: एग्जाम टाइमिंग और नियम

  • परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और कुल 2 घंटे तक चली।
  • छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए गए थे।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठना अनिवार्य था।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को भी कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।

ये भी पढ़ें- CBSE ने किया साफ- पेपर लीक की खबरें फर्जी, छात्रों को न घबराने की सलाह देते हुए चेताया

ICSE Class 10 Board Exam 2025 इंग्लिश पेपर एग्जाम गाइडलाइन

  • छात्रों को पहले पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना था, जिसमें यह बताया गया था कि कितने प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
  • छात्र केवल उतने ही प्रश्नों के उत्तर दें, जितने पेपर में स्पष्ट रूप से लिखे गए हैं।
  • उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पृष्ठ पर छात्रों को अपना यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय का नाम सही तरीके से भरना आवश्यक था।
  • यदि कोई अतिरिक्त शीट, ग्राफ पेपर या नक्शा उपयोग कर रहे हैं, तो उन पर भी यही जानकारी लिखनी जरूरी थी।
  • परीक्षा में सिर्फ नीले या काले पेन का ही उपयोग करने की अनुमति थी।
  • उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पृष्ठ पर छात्रों को अपने हस्ताक्षर करने थे, लेकिन वहां अनावश्यक रूप से कुछ भी नहीं लिखना था।
  • छात्रों को पन्ने के दोनों ओर लिखना था, जब तक कि प्रश्नपत्र में इसके विपरीत निर्देश न दिए गए हों।
  • पेज के दोनों किनारों पर उचित मार्जिन छोड़कर उत्तर लिखने थे।
  • प्रत्येक प्रश्न का उत्तर नई पंक्ति से शुरू करना था और प्रश्न संख्या को बाईं ओर स्पष्ट रूप से लिखना था।

ICSE Class 10 Board Exam 2025: छात्रों के अनुसार पेपर कैसा रहा?

रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र दीपक अपनी परीक्षा से बेहद खुश नजर आये। उन्होंने बताया कि पेपर आसान था और सभी प्रश्नों के उत्तर देने में कोई दिक्कत नहीं हुई। इंग्लिश का पेपर देकर एग्जाम हॉल से निकले आरव सिंह ने भी कहा कि उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। पेपर काफी सरल था। और अच्छे मार्क्स आने की उम्मीद है।

ICSE Class 10 Board Exam 2025: अगली परीक्षा कब?

इंग्लिश पेपर 1 (भाषा) की परीक्षा 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। वहीं अब कल, 19 फरवरी को इंग्लिश पेपर 2 (लिटरेचर इन इंग्लिश) की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- ICSE Class 10 Board Exam 2025 आज से शुरू, पहले दिन अंग्रेजी का पेपर, जरूरी नियम और गाइडलाइन्स यहां चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर