RPSC RAS 2024: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 के पद बढ़कर 1,096 हो गए हैं। पहले यह 733 थी। पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे पढ़ें।
RPSC RAS 2024: अगर आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2024 भर्ती के पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले यह 733 थी, लेकिन अब 1,096 पदों पर भर्ती होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन और पदों का विवरण जानने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
RPSC RAS 2024 प्रीलिम्स परीक्षा: क्या था खास?
परीक्षा की तारीख: 2 फरवरी 2025
समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक (सिर्फ एक शिफ्ट)
पेपर पैटर्न: 200 अंकों का एक ही पेपर, सभी सवाल MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न)