UPSC GK: आर्थिक और सामाजिक विकास बेस्ड यूपीएससी जीएस के 30 सवाल, जो बार-बार पूछे जाते हैं

Published : Jun 26, 2025, 10:16 AM IST
UPSC GK Questions with Answers

सार

UPSC GK in Hindi: UPSC, State PCS, SSC और अन्य परीक्षाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास महत्वपूर्ण विषय है। ये 30 सवाल-जवाब आपकी तैयारी को पुख्ता करेंगे, योजनाओं, सरकारी प्रयासों और सामाजिक संकेतकों की गहरी समझ प्रदान करेंगे। पढ़ें।

UPSC GK: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC के जेनरल स्टडीज पेपर की तैयारी के लिए लगभग हर विषय की जानकरी गहराई से होनी जरूरी है। इस परीक्षा में भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं, जो UPSC के साथ ही State PCS, SSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण सेक्शन होते हैं। यह न केवल देश की आर्थिक नीतियों और योजनाओं को समझने में मदद करता है, बल्कि समाज के विकास में सरकार की भूमिका को भी उजागर करता है। UPSC के GS पेपर और प्रीलिम्स दोनों में अक्सर ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें उम्मीदवार से समकालीन योजनाओं, सरकारी प्रयासों, सामाजिक संकेतकों, और नीति आयोग जैसी संस्थाओं की समझ मांगी जाती है। Economic and Social Development टॉपिक में शामिल होते हैं: आर्थिक वृद्धि (Economic Growth), गरीबी, बेरोजगारी, योजनाएं (Schemes), शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सतत विकास (Sustainable Development) और समावेशी विकास (Inclusive Growth) जैसे विषय। इस सेक्शन में सफल होने के लिए जरूरी है कि छात्र उनसे जुड़े इंपोर्टेंट फैक्ट्स, स्कीमस और आंकड़ों को याद रखें। यहां दिए गए 30 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आपकी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। जरूर पढ़ें।

UPSC GK: Economic and Social Development Questions and Answers

1 सवाल- भारत में आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जवाब: सतत विकास और गरीबी उन्मूलन।

2 सवाल- GDP का पूरा नाम क्या है?

जवाब: Gross Domestic Product।

3 सवाल- भारत का केंद्रीय बैंक कौन-सा है?

जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)।

4 सवाल- NITI Aayog की स्थापना कब हुई थी?

जवाब: 1 जनवरी 2015।

5 सवाल- आर्थिक सर्वेक्षण कौन जारी करता है?

जवाब: भारत सरकार का वित्त मंत्रालय।

6 सवाल- ‘हरित क्रांति’ का उद्देश्य क्या था?

जवाब: कृषि उत्पादन बढ़ाना।

7 सवाल- भारत में पहली बार पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई थी?

जवाब: 1951 में।

8 सवाल- भारत में मुद्रा आपूर्ति को कौन नियंत्रित करता है?

जवाब: RBI।

9 सवाल- ‘मेक इन इंडिया’ योजना किस क्षेत्र को बढ़ावा देती है?

जवाब: विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing Sector)।

10 सवाल- सकल राष्ट्रीय आय (GNI) क्या दर्शाती है?

जवाब: देश के नागरिकों द्वारा अर्जित कुल आय।

सामाजिक विकास (Social Development) से जुड़े UPSC GK प्रश्न

11 सवाल- मानव विकास सूचकांक (HDI) कौन जारी करता है?

जवाब: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)।

12 सवाल- भारत में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम कब लागू हुआ?

जवाब: 1 अप्रैल 2010।

13 सवाल- महिला सशक्तिकरण का अर्थ क्या है?

जवाब: महिलाओं को अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता देना।

14 सवाल- आयुष्मान भारत योजना किसके लिए है?

जवाब: गरीब और कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना।

15 सवाल- भारत में गरीबी रेखा निर्धारण किस समिति ने किया था?

जवाब: तेंदुलकर समिति।

16 सवाल- MGNREGA योजना का उद्देश्य क्या है?

जवाब: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना।

17 सवाल- राष्ट्रीय बालिका योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जवाब: बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा।

18 सवाल- कौशल भारत मिशन का मुख्य लक्ष्य क्या है?

जवाब: युवाओं को रोजगार योग्य कौशल देना।

19 सवाल- भारत में जनसंख्या नीति 2000 का उद्देश्य क्या था?

जवाब: जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना और स्वास्थ्य सुधार।

20 सवाल- UDAN योजना किससे संबंधित है?

जवाब: क्षेत्रीय विमान सेवा (Regional Air Connectivity)।

आर्थिक और सामाजिक विषय से UPSC जनरल नॉलेज सवाल-जवाब

21 सवाल- सतत विकास का क्या मतलब है?

जवाब: ऐसा विकास जो पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था को संतुलित रखे।

22 सवाल- सामाजिक सुरक्षा योजना का उद्देश्य क्या है?

जवाब: बुजुर्ग, विकलांग और गरीबों को सहायता प्रदान करना।

23 सवाल- भारत में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान कब शुरू हुआ था?

जवाब: 1 जुलाई 2015।

24 सवाल- ‘स्वच्छ भारत मिशन’ किससे संबंधित है?

जवाब: स्वच्छता और शौचालय निर्माण।

25 सवाल- महिला और बाल विकास मंत्रालय की स्थापना कब हुई?

जवाब: 2006 में।

26 सवाल- भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘जन धन योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जवाब: सभी के लिए बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना।

27 सवाल- GDP और GNP में क्या अंतर है?

जवाब: GDP देश में उत्पन्न कुल उत्पादन, GNP यानि देश के नागरिकों की कुल आय।

28 सवाल- भारतीय समाज का मुख्य सामाजिक संकेतक क्या है?

जवाब: साक्षरता दर, लिंगानुपात, मृत्यु दर।

29 सवाल- भारत की जनसंख्या नीति का लक्ष्य कब तक TFR को 2.1 पर लाना है?

जवाब: जनसंख्या नीति का लक्ष्य 2010 तक TFR को 2.1 पर लाना और 2045 तक जनसंख्या को स्थिर करना है।

30 सवाल- शिक्षा की सर्वसुलभता के लिए कौन-सी योजना है?

जवाब: सर्व शिक्षा अभियान (SSA)।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें