
UPSC General Studies Questions in Hindi: हर साल लाखों कैंडिडेट UPSC परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो स्मार्ट स्ट्रैटेजी और सही कंटेंट के साथ पढ़ाई करते हैं। UPSC परीक्षा में General Studies (GS)पेपर, चाहे प्रीलिम्स की बात करें या मेंस की, वह आधार है, जो आपकी रैंक तय करता है। खासकर GS प्रीलिम्स में तो करेंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों से बार-बार सवाल पूछे जाते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं UPSC 2025 के लिए General Studies के 50 सबसे संभावित और महत्वपूर्ण सवालों की लिस्ट और उनके जवाब। ये सवाल परीक्षा के सिलेबस, पिछले वर्षों के पेपर और मौजूदा ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यदि आप इन सवालों को गहराई से समझते हैं, तो आपकी तैयारी को एक मजबूत दिशा जरूर मिलेगी। जानिए UPSC GS 2025 की सबसे इंपोर्टेंट सवाल और उनके सही जवाब।
1 सवाल: 1857 की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?
जवाब- चर्बी वाले कारतूसों का उपयोग
2 सवाल: कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब और कहां हुआ था?
जवाब- 1885, बॉम्बे (मुंबई)
3 सवाल: सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कब की थी?
जवाब- 1943
4 सवाल: पिट्स इंडिया एक्ट किस वर्ष पारित हुआ था?
जवाब- 1784
5 सवाल: चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?
जवाब- महात्मा गांधी
6 सवाल: भारत का संविधान कब लागू हुआ?
जवाब- 26 जनवरी 1950
7 सवाल: संविधान में कुल कितने अनुच्छेद (Articles) हैं?
जवाब- मूल रूप से 395, अब 470+
8 सवाल: राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल कितना होता है?
जवाब- 6 साल
9 सवाल: भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने शब्द हैं?
जवाब- 85 शब्द
10 सवाल: न्यायपालिका किस प्रकार की होती है, स्वतंत्र, निर्भर या अर्ध-स्वतंत्र?
जवाब- स्वतंत्र
11 सवाल: RBI का गठन कब हुआ था?
जवाब- 1 अप्रैल 1935
12 सवाल: भारत का पहला डिजिटल करेंसी पायलट प्रोजेक्ट कब शुरू हुआ?
जवाब- 2022
13 सवाल: GST कितने प्रकार का होता है?
जवाब- तीन- CGST, SGST, IGST
14 सवाल: NITI Aayog किस संस्था की जगह बना था?
जवाब- योजना आयोग
15 सवाल: भारत में सबसे ज्यादा रोजगार किस क्षेत्र में मिलता है?
जवाब- कृषि क्षेत्र
16 सवाल: भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
जवाब- गंगा
17 सवाल: भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल के अनुसार कौन सा है?
जवाब- राजस्थान
18 सवाल: कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
जवाब- 8 राज्य
19 सवाल: सूर्य सबसे पहले भारत में कहां उगता है?
जवाब- अरुणाचल प्रदेश
20 सवाल: चिल्का झील किस राज्य में है?
जवाब- ओडिशा
21 सवाल: ISRO का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब- Indian Space Research Organisation
22 सवाल: चंद्रयान-3 कब लॉन्च हुआ था?
जवाब- 14 जुलाई 2023
23 सवाल: DNA का पूरा नाम क्या है?
जवाब- Deoxyribonucleic Acid
24 सवाल: पहला कंप्यूटर वायरस कौन सा था?
जवाब- Creeper
25 सवाल: कोविड-19 वैक्सीन भारत में सबसे पहले कौन सी बनी?
जवाब- Covaxin
26 सवाल: UNFCCC का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब- United Nations Framework Convention on Climate Change
27 सवाल: पेरिस जलवायु समझौता किस साल लागू हुआ?
जवाब- 2016
28 सवाल: भारत की पहली नीलकर (Blue Flag) बीच कौन सी है?
जवाब- गोल्डन बीच, ओडिशा
29 सवाल: टाइगर रिजर्व की संख्या भारत में कितनी है (2025 तक)?
जवाब- 54
30 सवाल:‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम’ भारत में कब लागू हुआ?
जवाब- 1972
31 सवाल: G20 सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता किस देश ने की?
जवाब- भारत
32 सवाल: भारत का अगला चंद्र मिशन क्या है?
जवाब- चंद्रयान-4 (प्रस्तावित)
33 सवाल: हाल ही में भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट कहां स्थापित हो रहा है?
जवाब- गुजरात
34 सवाल: Viksit Bharat @2047 विजन का उद्देश्य क्या है?
जवाब- भारत को विकसित राष्ट्र बनाना
35 सवाल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब- 21 जून
36 सवाल: 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत की पहली क्वालिफाइड महिला पहलवान कौन थीं?
जवाब- विनेश फोगाट
37 सवाल: 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां आयोजित हुआ था?
जवाब- भारत
38 सवाल: नीरज चोपड़ा किस खेल से जुड़े हैं?
जवाब- भाला फेंक (Javelin Throw)
39 सवाल: भारत ने कितने बार ओलंपिक गोल्ड जीता है हॉकी में?
जवाब- 8 बार
40 सवाल: 2025 में भारत के खेल मंत्री कौन हैं?
जवाब- डॉ. मनसुख मंडाविया
41 सवाल: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थीं?
जवाब- प्रतिभा पाटिल
42 सवाल: भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?
जवाब- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
43 सवाल: भारत का राष्ट्रीय पशु क्या है?
जवाब- बाघ
44 सवाल: हाल ही में किसे भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया?
जवाब- ज्ञानेश कुमार (19 फरवरी, 2025 को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने)
45 सवाल: भारत का सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?
जवाब- नीलगिरी
46 सवाल: UN का मुख्यालय कहां है?
जवाब- न्यूयॉर्क, अमेरिका
47 सवाल: ब्रिक्स (BRICS) देशों में कौन-कौन शामिल हैं?
जवाब- ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात
48 सवाल: NATO का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब- North Atlantic Treaty Organization
49 सवाल: भारत ने किस देश के साथ हाल ही में डिफेंस टेक्नोलॉजी MoU साइन किया?
जवाब- अमेरिका
50 सवाल: SCO का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब- Shanghai Cooperation Organisation