UPSC IFS 2022 Result: यूपीएससी आईएफएस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

Published : Jul 01, 2023, 09:44 PM IST
UPSC 1FS

सार

UPSC IFS 2022 Result: यूपीएससी आईएफएस 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  147 कैंडिडेट सफल घोषित किए गए हैं। कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।  

एजुकेशन डेस्क। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से आज इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना रिजल्ट आयोग की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट 2022 के साथ ही मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।   

आईएफएस रिजल्ट 2022 में 147 सफल
आईएफएस रिजल्ट 2022 में इस बार कुल 147 कैंडिडेट को सफल घोषित किया गया है। इनके अपॉइंटमेंट के लिए रिकमेंडेशन जारी कर दिया गया है। सभी को जल्द ही पोस्टिंग दे दी जाएगी। इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 12 रिकमेंडेड कैंडिडेट को प्रोविजनल में रखा गया है। आईएफएस की परीक्षा दे चुके कैंडिडेट्स को काफी दिनों से इसके रिजल्ट का इंतजार था। 

ये भी पढ़ें. EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल स्कूलों में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 4 हजार पद, यहां करें अप्लाई

UPSC IFS 2022 Result: नवंबर 2022 में हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 20 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) का मेंन्स एग्जाम आयोजित किया गया था। एग्जाम के दौरान काफी सख्ती बरती गई थी। आईएफएस मेंस एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। शार्ट लिस्ट कैंडिडेट्स को जून 2023 में फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें. CA Inter and Final Result 2023: जल्द जारी होगा सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

यूपीएससी आईएफएस परिणाम 2022 ऐसे करें चेक

  • कैंडिडेट पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट 2022 के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • यूपीएससी आईएफएस अंतिम रिजल्ट 2022 पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • कैंडिडेट अब दिए गए सेक्शन में अपनी डीटेल्स जैसे नाम और रोल नंबर डालकर सबमिट क दें। 
  • आईएफएस का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • कैंडिडेट रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेकर रख लें। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर