यूपीएससी आईएफएस एग्जाम 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक, डिटेल चेक करें

Published : Feb 14, 2024, 03:41 PM IST
upsc ifs exam 2024 registration begins

सार

यूपीएससी आईएफएस एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर शुरू हो गई है। आवदेन करने के लिए डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध है।

UPSC IFS Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने 14 फरवरी, 2024 को यूपीएससी आईएफएस एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मार्च

आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2024 तक है। करेक्शन विंडो 6 मार्च को खुलेगी और 12 मार्च, 2024 को बंद हो जाएगी। भारतीय वन सेवा (मुख्य) एग्जाम 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।

UPSC IFS Exam 2024 Direct link to apply

UPSC IFS Exam 2024 Detailed Notification

पात्रता मापदंड, आयु सीमा

जो उम्मीदवार आईएफएस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, बोटनी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अगस्त 2024 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सिविल सेवा (प्रारंभिक) एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। शुल्क का भुगतान या तो एसबीआई की किसी भी ब्रांच में नकद जमा करके, कोई भी बैंक या भारतीय स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जाना चाहिए। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन का तरीका, Direct Link,नोटिफिकेशन समेत पूरी डिटेल

एलिसिया फ्रैमिस कौन है? AI होलोग्राम से शादी करने वाली पहली महिला

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?