वो कौन-सी चीज है जो बोलने से पहले टूट जाती है? UPSC इंटरव्यू के टॉप ट्रिकी सवाल

Published : Dec 31, 2025, 08:00 AM IST

UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवाल IAS कैंडिडेट के सिर्फ ज्ञान नहीं, सोच की भी परीक्षा लेते हैं। जानिए ऐसे ही 5 ट्रिकी सवाल और उनके जवाब।

PREV
15
वो क्या है जो इंसान बनाता है, लेकिन इंसान को ही बदल देता है?

जवाब: पैसा। यह सवाल सबसे गहरा माना जाता है। पैसा इंसान की बनाई हुई व्यवस्था है, लेकिन वही पैसा इंसान के स्वभाव, प्राथमिकताओं और नैतिकता को बदल देता है।

25
वो क्या है जो सब जानता है, लेकिन कभी कुछ बोलता नहीं?

जवाब: किताब। किताबें ज्ञान का भंडार होती है, लेकिन वह खुद बोल नहीं सकती। यह सवाल शिक्षा और सीखने के प्रति उम्मीदवार के नजरिए को परखता है।

35
वो कौन-सी चीज है जो बोलने से पहले टूट जाती है?

जवाब: चुप्पी। यह एक क्लासिक ट्रिकी सवाल है। चुप्पी तब तक ही रहती है जब तक कोई बोलता नहीं। जैसे ही शब्द निकलते हैं, चुप्पी टूट जाती है। इस सवाल के जरिए इंटरव्यू बोर्ड यह देखता है कि उम्मीदवार भाषा, व्यवहार और मौन के महत्व को कितना समझता है।

45
ऐसा क्या है जो बिना आवाज के चलता है?

जवाब: सोच। यह सवाल उम्मीदवार की मानसिक परिपक्वता को जांचता है। सोच हर समय चलती रहती है, लेकिन न तो उसकी कोई आवाज होती है और न ही कोई आकार।

55
ऐसा क्या है जो जलता है लेकिन राख नहीं छोड़ता?

जवाब: सूर्य का प्रकाश / ऊर्जा। यूपीएससी इंटरव्यू में इस सवाल का उद्देश्य विज्ञान से ज्यादा वैचारिक समझ को परखना होता है। सूर्य का प्रकाश ऊर्जा का स्रोत है, जो जलने जैसी प्रक्रिया से निकलता है, लेकिन इसमें किसी भौतिक वस्तु की तरह राख नहीं बचती।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories