UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी, यहां से करें डाउनलोड, 20 सितंबर से एग्जाम

Published : Sep 13, 2024, 03:05 PM ISTUpdated : Sep 13, 2024, 04:22 PM IST
UPSC cds nda na ii 2024 hall tickets

सार

UPSC Mains Admit Card 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC Mains Admit Card 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 13 सितंबर 2024 को UPSC मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 13 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

UPSC मेन्स एग्जाम डेट्स, टाइमिंग

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28, और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट इंटरव्यू राउंड में होंगे शामिल

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड शामिल होगा। लिखित परीक्षा में नौ पारंपरिक निबंध पेपर होंगे, जिनमें से दो क्वालिफाइंग नेचर के होंगे। यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे।

UPSC Mains Admit Card 2024 Direct link to download

UPSC Mains 2024 Complete exam schedule

UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024: कैसे करें डाउनलोड?

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
  • डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट रख लें।

यूपीएससी मेन्स एग्जाम 2024: 1056 पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 1056 पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी और 5 मार्च 2024 को समाप्त हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की IITian बेटी है टैलेंट का खजाना, एक से बढ़कर एक हुनर

Hindi Diwas Quiz: हिंदी कितना जानते हैं आप? दें इन 10 सवालों के जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है