UPSC NDA 2 Admit Card 2025 जारी: यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम

Published : Sep 04, 2025, 05:57 PM IST
UPSC NDA 2 Admit Card 2025 Out

सार

NDA 2 Admit Card Download Link: यूपीएससी ने एनडीए 2 एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका, वैकेंसी डिटेल और एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

NDA 2 Admit Card 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA and NA 2 एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड 4 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपना NDA 2 हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की जरूरत होगी। ध्यान रहे, एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी, इसे केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट के एग्जाम सेंटर, शिफ्ट का समय और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दी गई है।

e - Admit Card: National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2025 Link

NDA 2 Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
  • होमपेज पर E-Admit Card: NDA Examination (II) 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़ें।
  • शर्तें मानकर आगे बढ़ें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर से लॉगिन करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

NDA 2 Exam 2025: कितनी वैकेंसी निकली है?

इस बार UPSC ने NDA 2 परीक्षा 2025 के जरिए कुल 406 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।

  • आर्मी: 208 सीटें (10 महिला उम्मीदवारों के लिए)
  • नेवी: 42 सीटें (5 महिला उम्मीदवारों के लिए)

एयरफोर्स

  • फ्लाइंग: 92 सीटें (2 महिला उम्मीदवारों के लिए)
  • ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल: 18 सीटें (2 महिला उम्मीदवारों के लिए)
  • ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल: 10 सीटें (2 महिला उम्मीदवारों के लिए)
  • नेवल अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम): 36 सीटें (4 महिला उम्मीदवारों के लिए)

अगर NDA एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी भी जानकारी में गलती है, तो तुरंत UPSC को लिखित शिकायत भेजें। शिकायत करते समय ये जानकारी जरूर दें-

  • परीक्षा का नाम और साल
  • रजिस्ट्रेशन आईडी (RID)
  • रोल नंबर (अगर मिला हो)
  • पूरा नाम (ब्लॉक लेटर्स में)
  • वह पता जो आवेदन फॉर्म में लिखा था

ये भी पढ़ें- इन तरीकों से बनाएं आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में करियर, NDA से लेकर CDS और NCC एंट्री तक के टॉप ऑप्शन

NDA 2 एग्जाम डेट और टाइमिंग

  • एग्जाम डेट: 14 सितंबर 2025
  • फॉरनून शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (रिपोर्टिंग: 9:50 AM)
  • आफ्टरनून शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक (रिपोर्टिंग: 1:50 PM)

ये भी पढ़ें- NDA की तैयारी कौन-सी क्लास से शुरू करना है बेस्ट? पढ़िए एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?