
UPSC NDA, NA I Admit Card 2025 Out: अगर आपने UPSC की NDA और NA परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए बड़ी खबर है! संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2025 के एडमिट कार्ड 3 अप्रैल 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, एडमिट कार्ड upsconline.gov.in से भी प्राप्त किया जा सकता है।
इस साल UPSC NDA, NA I परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे - गणित (Mathematics) और सामान्य योग्यता परीक्षा (General Ability Test)। प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) में होंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को स्वयं ही उत्तर लिखने होंगे, किसी भी परिस्थिति में उन्हें स्क्राइब (लिखने में मदद करने वाला व्यक्ति) की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSC ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड 3 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसे समय सीमा के भीतर ही डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि बाद में लिंक एक्टिव नहीं रहेगा।
अगर आप UPSC NDA, NA 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
UPSC NDA, NA I Admit Card 2025 Direct Link to Download
UPSC NDA, NA I परीक्षा के माध्यम से कुल 406 रिक्तियों को भरा जाएगा। UPSC ने 11 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की थी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जो भी उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें ताकि कोई जरूरी सूचना न छूटे।