
UPSC Prelims 2025 Exam Day Guidelines:: साल भर की मेहनत, तैयारी और कई महीने की पढ़ाई के बाद अब वो दिन आ गया है जिसका लाखों युवाओं को इंतजार था। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का पहला चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2025) 25 मई, रविवार को देशभर में आयोजित होने जा रहh है। यह परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जो हर साल लाखों अभ्यर्थियों की किस्मत तय करती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करता है- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims), यूपीएससी मुख्य परीक्षा (UPSC Mains) और यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू। 25 मई को होने वाली परीक्षा UPSC का पहला चरण है, जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार UPSC मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
| पेपर का नाम | रिपोर्टिंग टाइम | एंट्री बंद | परीक्षा शुरू | परीक्षा खत्म |
| General Studies (GS Paper 1) | सुबह 8:00 बजे | 9:00 बजे | 9:30 बजे | 11:30 बजे |
| CSAT (Paper 2) | दोपहर 1:00 बजे | 2:00 बजे | 2:30 बजे | 4:30 बजे |
UPSC ने 12 मई 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड ई-एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो ID प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है।
हालांकि आयोग की ओर से कोई आधिकारिक UPSC Prelims 2025 Dress Code जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साधारण और सभ्य कपड़े पहनकर आएं। ज्यादा चटकदार या भारी प्रिंट वाले कपड़ों से बचें। आरामदायक फुटवियर पहनें, ताकि परीक्षा में ध्यान भटके नहीं। जैकेट, घड़ी, स्मार्ट वॉच, टोपी जैसे सामान न पहनें, ये निषिद्ध हो सकते हैं।
क्या करें-
क्या न करें