
UPSC Prelims 2025 Result Update: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी और अब लाखों अभ्यर्थी UPSC Prelims Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही आयोग इसकी घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर करेगा। इस बीच अगर आप UPSC 2026 की तैयारी में जुटे हैं, तो आपको जानना जरूरी है कि इस परीक्षा के लिए योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit) और प्रयासों की संख्या (Attempts Limit) क्या है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
UPSC यानी Union Public Service Commission हर साल देशभर में IAS, IPS, IFS और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) आयोजित करता है। इस परीक्षा को तीन चरणों में आयोजित किया जाता है, प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims), मुख्य परीक्षा (UPSC Mains) और इंटरव्यू (UPSC Personality Test)। यह परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र अपने फाइनल ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें UPSC Mains फॉर्म भरते समय डिग्री पास होने का प्रमाण देना होगा। IAS और IPS पदों के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक और कुछ शर्तों के साथ तिब्बती शरणार्थी भी पात्र हैं।
UPSC में आवेदन करने की संख्या भी सीमित है। यह सीमा आपकी कैटेगरी (Category) पर निर्भर करती है, जिसमें-
कैटेगरी वाइज अधिकतम प्रयास
सामान्य (General) / EWS- 6 प्रयास
ओबीसी (OBC)- 9 प्रयास
SC/ST कोई सीमा नहीं (आयु सीमा तक)
PwBD (दिव्यांग)– General/OBC 9 प्रयास
PwBD – SC/ST कोई सीमा नहीं (आयु सीमा तक)
कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि UPSC के लिए सिर्फ फॉर्म भरना प्रयास नहीं माना जाता, जब आप प्रिलिम्स की किसी एक भी परीक्षा में बैठते हैं, तभी वह प्रयास गिना जाता है।
UPSC Prelims 2025 के लिए आयु सीमा कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। जिसमें न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है। देखिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा क्या है-
| कैटेगरी | न्यूनतम उम्र | अधिकतम उम्र |
| सभी उम्मीदवार | 21 वर्ष | — |
| General / EWS | — | 32 वर्ष |
| OBC | — | 35 वर्ष (3 साल छूट) |
| SC/ST | — | 37 वर्ष (5 साल छूट) |
| PwBD (General/OBC) | — | 42 वर्ष (10 साल छूट) |
| PwBD (SC/ST) | — | 42 वर्ष |
| Ex-Servicemen | — | 37 वर्ष (5 साल छूट) |
| जम्मू-कश्मीर निवासी (1980–1989 के बीच) | — | 37 वर्ष (5 साल छूट) |
अगर कोई उम्मीदवार OBC कैटेगरी का है और Ex-Serviceman भी है, तो उसे दोनों की छूट मिल सकती है। जैसे OBC (3 वर्ष) + Ex-Serviceman (5 वर्ष) = कुल 8 वर्ष की छूट, यानी अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है।
अगर आप देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो UPSC Civil Services Exam आपके लिए सुनहरा मौका है। लेकिन इस परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आपको इसकी Eligibility, Age Limit और Attempts Count की पूरी जानकारी भी होनी चाहिए। 2025 का UPSC Prelims Result जल्द ही जारी होगा और 2026 के लिए तैयारी शुरू करने वालों के लिए यही सही समय है जानकारी जुटाने और तैयारी की नींव मजबूत करने का। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए upsc.gov.in चेक करते रहें और यूपीएससी से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।