UPSSSC PET Admit Card 2025 Out: यहां से करें डाउनलोड, जानें कब से शुरू है एग्जाम

Published : Sep 01, 2025, 03:55 PM ISTUpdated : Sep 01, 2025, 04:06 PM IST
UPSSSC PET Admit Card 2025 Out

सार

UPSSSC PET Admit Card 2025 Out: यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक नीचे भी दिया गया है। जानिए हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा कब होगी।

UPSSSC PET Admit Card Direct Link: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज यानी 1 सितंबर 2025 को PET (Preliminary Eligibility Test) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अपना एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आगे पढ़ें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और परीक्षा कब होगी, पूरी डिटेल।

UPSSSC PET Admit Card Direct Link

यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 ऐसे डाउनलोड करें?

अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर UPSSSC PET Admit Card 2025 लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा यहां अपने लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड आदि) डालने होंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- पावर ग्रिड भर्ती 2025: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बंपर सरकारी नौकरी, 1.20 लाख तक सैलरी

UPSSSC PET परीक्षा कब होगी?

इस बार UPSSSC PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में होगी। जिसमें- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे, इसलिए आयोग ने पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है, ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके।

स्कोर कितने समय तक मान्य रहता है?

पहले PET परीक्षा का स्कोर सिर्फ 1 साल के लिए ही वैध होता था। लेकिन इस बार आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। अब PET 2025 में जो अंक मिलेंगे, वे पूरे 3 साल तक मान्य रहेंगे। यानी अगर आपने परीक्षा पास कर ली, तो आने वाले तीन साल तक ग्रुप-सी की भर्तियों में आवेदन करने का मौका मिलता रहेगा।

परीक्षा पैटर्न क्या है, मार्किंग स्कीम?

  • कुल प्रश्न: 100 (ऑब्जेक्टिव टाइप)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे

परीक्षा में किन-किन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे?

इस परीक्षा को इस तरह से तैयार किया गया है कि उम्मीदवार की जनरल नॉलेज, तर्कशक्ति, भाषा और बेसिक मैथ्स सबकी जांच हो सके। मुख्य विषय इस प्रकार होंगे-

  • भारतीय इतिहास
  • राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • संविधान और लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रारंभिक गणित
  • सामान्य हिंदी और अंग्रेजी
  • लॉजिक और रीजनिंग
  • करेंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता
  • हिंदी अपठित गद्यांश
  • ग्राफ और तालिका की व्याख्या
  • सब्जेक्ट-वाइज अंक वितरण
  • इतिहास, भूगोल, राष्ट्रीय आंदोलन, अर्थव्यवस्था, संविधान, विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और लॉजिक- प्रत्येक 5 अंक
  • करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस- 10-10 अंक
  • हिंदी अपठित गद्यांश, ग्राफ और टेबल इंटरप्रिटेशन- 10-10 अंक

ये भी पढ़ें- IBPS RRB Bharti 2025: 13,217 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें पूरी डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद