UPSC परीक्षाओं में आधार Authentication क्या है, कैसे काम करेगा?

Published : Aug 30, 2024, 11:20 AM ISTUpdated : Aug 30, 2024, 11:29 AM IST
upsc office

सार

What is Aadhaar-based authentication: केंद्र सरकार ने UPSC परीक्षाओं में आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन को मंजूरी दे दी है। इसमें उम्मीदवारों की पहचान को रजिस्टर्ड करने से लेकर परीक्षा के विभिन्न चरणों तक वेरिफाई करने के लिए आधार कार्ड का उपयोग होगा।

What is Aadhaar-based authentication: केंद्र सरकार ने UPSC को परीक्षाओं के संचालन के दौरान आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन की अनुमति दी है। ऐसे में UPSC उम्मीदवारों के मन में आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जानिए UPSC आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन क्या है और यह कैसे काम करेगा।

क्या है आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन?

आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन एक प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति के 12 अंकों के आधार नंबर और उसके साथ जुड़ी बायोमेट्रिक या डेमोग्राफी इंफॉर्मेशन का उपयोग करके उसकी पहचान की जाती है। यह सत्यापन प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से की जाती है, जिससे आधार धारक की पहचान को तुरंत और कहीं भी सत्यापित किया जा सकता है।

UPSC परीक्षाओं में आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन का क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने UPSC को आधार ऑथेंटिकेशन की अनुमति दी है, जिससे उम्मीदवारों की पहचान को पंजीकरण से लेकर विभिन्न परीक्षा चरणों तक सत्यापित किया जा सके। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इसमें "हां/नहीं" या ई-केवाईसी ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जाएगा।

UPSC परीक्षाओं में आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन की संभावित प्रक्रिया

UPSC ने जुलाई 2024 में एक टेंडर नोटिस जारी किया था, जिसमें आधार-आधारित फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन, डिजिटल फिंगरप्रिंट कैप्चरिंग, और फेसियल रिकग्निशन को शामिल करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके अलावा ई-एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करना और लाइव एआई-आधारित सीसीटीवी वीडियो निगरानी का उपयोग भी शामिल है।

आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन कितने तरह के

जनसांख्यिकीय ऑथेंटिकेशन (Demographic authentication): इसमें आपके नाम, पते, जन्मतिथि जैसी जानकारी का सत्यापन होता है।

वन-टाइम पिन (OTP) ऑथेंटिकेशन: आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के माध्यम से आपकी पहचान की पुष्टि की जाती है।

बायोमेट्रिक-आधारित ऑथेंटिकेशन: इसमें आपकी उंगलियों के निशान या आंखों की पुतलियों की स्कैनिंग द्वारा सत्यापन किया जाता है।

मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन: इसमें ऊपर बताये गये तरीकों का कॉम्बिनेशना होता है।

UPSC परीक्षाओं में आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन कैसे हो सकता है?

  • रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवार को अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • परीक्षा स्थल पर उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार की उंगलियों के निशान और चेहरे की पहचान की जाएगी।
  • सभी डाटा को UPSC के मुख्य सर्वर के साथ काॅर्डिनेट किया जाएगा।

आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन: क्या Khedkar विवाद का परिणाम?

यह कदम उस समय उठाया गया है जब पूर्व प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर के मामले को लेकर विवाद हो रहा है। उन पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी और गलत कोटे का उपयोग करने का आरोप है। यह विवाद आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता को और भी महत्वपूर्ण बना देता है।

ये भी पढ़ें

अमिताभ से शाहरुख खान तक...जानें इन 10 सेलिब्रिटीज के पास कौन सी डिग्री

अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स का मां को फोन, क्या कहा जो दिल को छू गया?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?