What is AM and PM Meaning in Time: क्या आप जानते हैं AM और PM कहां से आए? घड़ी के 12 घंटे के फॉर्मेट और इन शब्दों के पीछे की रोचक कहानी है, प्राचीन समय से लेकर आज तक के सफर को जानें।
आज हम घड़ी में समय देखने के लिए AM और PM का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये शब्द आए कहां से? जानिए इसकी पूरी कहानी और दिलचस्प इतिहास।
27
जब सूरज और चांद से तय होता था समय
बहुत पहले जब घड़ियां नहीं होती थीं, तब लोग दिन और रात के हिसाब से समय समझते थे। दिन में सूरज की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जाता था कि कौन-सा पहर है। और रात में चांद और सितारों से समय का अंदाजा लगाया जाता था। माना जाता है कि प्राचीन मिस्र के लोग ये मानते थे कि दिन और रात बराबर होते हैं।
37
कैसे बनी पहली घड़ी?
फिर समय बताने के लिए संडायल (सूर्य घड़ी) का इस्तेमाल हुआ- एक गोल आकृति जिसमें सूरज की छाया देखकर समय पता चलता था। धीरे-धीरे जब मैकेनिकल क्लॉक (यांत्रिक घड़ी) का आविष्कार हुआ, तो वो 24 घंटे की घड़ी थी और इसका इस्तेमाल यूरोप में चर्च टावरों में किया गया। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला और घड़ियां जेब में रखी जाने लगीं, तब 14वीं सदी के आसपास 24 घंटे की बजाय 12 घंटे की घड़ियां बनाई जाने लगीं, ताकि देखने में आसान और छोटी हो।
जब 12 घंटे वाली घड़ी का चलन बढ़ा, तब उसमें दिन के दो हिस्सों को अलग-अलग पहचान देने के लिए AM और PM शब्दों का इस्तेमाल शुरू हुआ। हालांकि, ये शब्द खगोल (एस्ट्रोनॉमी) से जुड़े नहीं थे, लेकिन लोगों ने इसे समय को आसान बनाने के लिए अपनाया।
57
AM और PM का फुल फॉर्म क्या है?
AM का मतलब होता है - Ante Meridiem, यानी “दोपहर से पहले”
PM का मतलब होता है - Post Meridiem, यानी "दोपहर के बाद"
तो अगर घड़ी में सुबह 6 बजे दिख रहा है तो वो AM है, और अगर शाम 6 बजे दिख रहा है तो वो PM है।
AM का समय = रात 12:00 बजे से दोपहर 11:59 तक
PM का समय = दोपहर 12:00 बजे से रात 11:59 तक
67
24 घंटे वाली घड़ी का क्या हुआ?
19वीं सदी के अंत तक, दुनिया के कई देशों और उनकी सेनाओं ने 24 घंटे की घड़ी को प्राथमिकता दी, ताकि समय में कोई भ्रम न हो। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फिलीपींस जैसे देशों में आम लोग आज भी AM और PM का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। खास बात ये है कि अमेरिका और कनाडा की आर्मी आज भी 24 घंटे की घड़ी को "मिलिट्री टाइम" के नाम से इस्तेमाल करती है।
77
टाइम को लेकर दिलचस्प फैक्ट्स
घड़ी में 9:35 का मतलब होता है 9 घंटे और 35 मिनट। इसे आप 24 घंटे के फॉर्मेट में 09:35 या 12 घंटे के फॉर्मेट में AM/PM के साथ लिख सकते हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi