Published : May 06, 2025, 03:07 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 06:57 PM IST
Who is Pragya Jaiswal: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 यानि 100% मार्क्स हासिल किए हैं। जानिए प्रिपरेशन स्ट्रेटजी। यहां देखें MP Board Class 10 Topper 2025 प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट।
सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा एक साधारण परिवार से हैं लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। उनकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने उन्हें आज राज्य की सबसे बड़ी उपलब्धि दिलाई है। वह 500 मे से पूरे 500 नंबर हासिल कर MP 10वीं बोर्ड 2025 की स्टेट टॉपर बन गई हैं।
27
प्रज्ञा जायसवाल पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से रही दूर
MP Board 2025 10th Topper प्रज्ञा जायसवाल का मानना है कि पढ़ाई में नियमितता सबसे जरूरी है। उन्होंने हर विषय को बराबर समय दिया। सोशल मीडिया और बाकी ध्यान भटकाने वाली चीजों से पूरी तरह दूरी बनाई। रोज की एक स्ट्रिक्ट स्टडी प्लानिंग बनाई और उस पर लगातार काम किया।
37
प्रज्ञा जायसवाल की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी क्या थी?
एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने हर दिन का टाइमटेबल बनाया। हर विषय के लिए रिवीजन टाइम फिक्स किया। NCERT की बुक्स पर फोकस रखा। पुराने पेपर हल किए। गलतियों से सीखा, दोहराया नहीं।
एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने हर विषय में 100 मे से 100 अंक हासिल किए हैं। 500 अंकों में पूरे 500 हासिल कर वह एमपी 10वीं बोर्ड 2025 टॉपर बनी हैं, जो अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है।
57
अपनी सफलता पर क्या कहा प्रज्ञा जायसवाल ने ?
रिजल्ट आने के बाद जब मीडिया ने प्रज्ञा से बात की, तो उन्होंने कहा- मेरी सफलता का राज है, निरंतर मेहनत, समय का सही उपयोग और पढ़ाई के प्रति पूरी ईमानदारी। मैं हर दिन अपने टारगेट सेट करती थी और तब तक नहीं रुकती जब तक वो पूरा न हो जाए।
67
नरसिंहपुर बना टॉप जिला, लेकिन टॉपर सिंगरौली से
MP Board Result 2025 में 10वीं का सबसे अच्छा ओवरऑल रिजल्ट नरसिंहपुर जिले का रहा। इस जिले का पास प्रतिशत 92.73% है। लेकिन टॉपर निकलीं सिंगरौली से प्रज्ञा जायसवाल।
77
हर स्कूली छात्र के लिए प्रेरणा हैं प्रज्ञा, जानिए उनका मैसेज सभी छात्रों के लिए
"अगर आप दिल से मेहनत करते हो, distractions से दूर रहते हो और फोकस बनाए रखते हो, तो कोई भी टॉपर बन सकता है। प्रज्ञा ने कहा ये सिर्फ नंबर की जीत नहीं है, ये मेरे पूरे परिवार, स्कूल और शहर की मेहनत की जीत है।"