
Shirish Chandra Murmu RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को नए डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और तीन साल तक चलेगा। वे राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। राव अपने कार्यकाल के दौरान बैंकिंग नियमों और नीतियों के महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभालते रहे हैं। जानिए RBI के नए डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू कौन हैं, उनके करियर, उपलब्धियों के बारे में।
शिरीष चंद्र मुर्मू वर्तमान में RBI में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें बैंकिंग ऑपरेशन और नीति निर्माण में गहरी समझ के लिए जाना जाता है। RBI में उनके अनुभव ने उन्हें वित्तीय नियमन, मौद्रिक प्रबंधन और संस्थागत निगरानी में मजबूत पकड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका अनुभव उन्हें डिप्टी गवर्नर के रूप में सौंपे जाने वाले किसी भी पोर्टफोलियो को संभालने में मदद करेगा।
RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारियां संभालते हैं, जैसे कि-
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुर्मू किस क्षेत्र की जिम्मेदारी लेंगे, लेकिन उनके पिछली भूमिका और अनुभव के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें वित्तीय और संचालन संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक कौन हैं? जानिए लेह-लद्दाख आंदोलन के बीच चर्चा में क्यों ‘थ्री इडियट्स’ के असली रैंचो
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शिरीष चंद्र मुर्मू ने वरिष्ठ निगरानी और नियामक जिम्मेदारियों में सक्रिय योगदान दिया है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, उनके कार्य में शामिल हैं-
उनकी नियुक्ति को RBI में अब तक के उनके शानदार योगदान को माना जा रहा है। अब डिप्टी गवर्नर के रूप में वे बैंक की नीतियों और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डिप्टी गवर्नर का काम RBI की मौद्रिक स्थिरता और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में अहम है। शिरीष चंद्र मुर्मू की नियुक्ति से केंद्रीय बैंक में नेतृत्व की स्थिरता बनी रहेगी और वित्तीय नीतियों के कार्यान्वयन में दक्षता बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- पेटल गहलोत कौन हैं? IFS ऑफिसर जिनकी यूएन में चर्चा, जानिए UPSC रैंक और इंटरेस्टिंग लाइफ फैक्ट्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi