XAT 2024 Registration: एमबीए एंट्रेस एग्जाम के लिए xatonline.in पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, डिटेल जानें

Published : Nov 30, 2023, 01:47 PM IST
XAT 2024 registration

सार

XAT 2024 Registration: उम्मीदवार एमबीए एंट्रेस एग्जाम के लिए परीक्षा वेबसाइट xatonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आज लास्ट डेट है।

XAT 2024 Registration: XLRI - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट XAT 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन प्रोसेस आज, 30 नवंबर को बंद कर देगा। उम्मीदवार परीक्षा के लिए परीक्षा वेबसाइट xatonline.in पर समय रहते आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 7 जनवरी को निर्धारित है। पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

XAT 2024: एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को

XAT 2024 के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। एक्सएलआरआई ने पहले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए एक्सएटी के मॉक टेस्ट जारी किए थे। इन मॉक टेस्ट में पांच सेक्शन थे, जिन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया था। पहले भाग में वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डेटा इंटरप्रिटेशन पर प्रश्न थे। दूसरा भाग कीबोर्ड टेस्ट पर था और तीसरा भाग निबंध लेखन और जेनरल अवेयरनेस पर था।

XAT 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

  • xatonline.in पर जाएं।
  • रजिस्टर विकल्प खोलें और डिटेल सबमिट करें।
  • अब लॉगइन करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • डॉक्युमेंट अपलोड करें, भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।
  • XAT परीक्षा के मार्क्स का उपयोग 160 से अधिक संस्थानों द्वारा एडमिशन के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

CSIR UGC NET Dec 2023 रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NIOS Recruitment 2023: ग्रुप ए, बी, सी पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक, डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
कौन हैं उदय भानु चिब? इंजीनियर से यूथ कांग्रेस चीफ बनने की कहानी