NIOS Recruitment 2023: ग्रुप ए, बी, सी पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक, डिटेल

Published : Nov 30, 2023, 12:53 PM ISTUpdated : Nov 30, 2023, 12:54 PM IST
nios recruitment 2023

सार

NIOS Recruitment 2023: एनआईओएस ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NIOS Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने आज, 30 नवंबर से विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nios.cbt-exam.in या nios.ac के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है।

एनआईओएस भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 30 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

ग्रुप ए

  1. डिप्टी डायरेक्टर (कैपिसिटी बिल्डिंग सेल): 1
  2. डिप्टी डायरेक्टर (एकेडमिक): 1
  3. असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन): 2
  4. एकेडमिक ऑफिसर: 4

ग्रुप बी

5. सेक्शन ऑफिसर: 2

6. पब्लिक रिलेशन ऑफिसर : 1

7. ईडीपी सुपरवाइजर: 21

8. ग्राफिक आर्टिस्ट: 1

9. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 1

ग्रुप सी

10. असिस्टेंट : 4

11. स्टेनोग्राफर : 3

12: जूनियर असिस्टेंट: 10

13: मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 11

एनआईओएस भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

ग्रुप 'ए' (यूआर/ओबीसी) पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 है। ग्रुप 'बी' और 'सी' (यूआर/ओबीसी) के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 है। ग्रुप 'ए' (एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस) के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। ग्रुप 'बी' (एससी/एसटी) के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। ग्रुप 'बी' और 'सी' (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है और ग्रुप 'सी' (एससी/एसटी) के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

एनआईओएस भर्ती 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट nios.cbt-exam.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जरूरी डॉक्युमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

NIOS Recruitment 2023 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

NEET UG फिजिक्स सेक्शन में मिलेगा फुल मार्क्स, 10 प्रिपरेशन टिप्स

लिन लैशराम कौन हैं? क्या करती है रणदीप हुड्डा की दुल्हिनया

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम