CTET 2024 रजिस्ट्रेशन की डेट फिर बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन, डायरेक्ट लिंक

Published : Nov 29, 2023, 02:00 PM ISTUpdated : Nov 29, 2023, 07:41 PM IST
CTET 2024

सार

CTET 2024: सीबीएसई ने सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 1 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से बढ़ा दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब 1 दिसंबर तक का समय है। उम्मीदवार CTET 2024 परीक्षा के लिए 1 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले CTET 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 27 नवंबर थी।

CTET 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी एनसीएल दोनों कैटेगरी के लिए कैट 2024 के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये प्रति पेपर है। दोनों पेपर की फीस 1200 रुपये है। एससी, एसटी या विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क एक पेपर के लिए ₹500 और दो के लिए ₹600 है।

CTET 2024: कब है एग्जाम

CTET जनवरी 2024 परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। CTET जनवरी 2024 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीटीईटी जनवरी 2024 एग्जाम पैटर्न

CTET के दो पेपर होंगे.

(i) पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है।

(ii) पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहता है।

CTET 2024 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

हाई सैलरी जॉब छोड़ की UPSC की तैयारी, 22 साल की उम्र में IES ऑफिसर बने

Rat hole miner मुन्ना कुरैशी कौन हैं? रैट होल माइनिंग क्या है?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए