University Exams: ऑफलाइन होगीं विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं, वारयल नोटिस पर UGC ने दी यह सफाई

Published : Dec 14, 2021, 12:52 PM ISTUpdated : Dec 14, 2021, 12:53 PM IST
University Exams: ऑफलाइन होगीं विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं, वारयल नोटिस पर UGC ने दी यह सफाई

सार

उस नोटिस में दावा किया गया है कि यूजीसी सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को सिर्फ ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

करियर डेस्क. सोशल मीडिया ( social media) में विश्वविद्यालयों (Universities) में होने वाली परीक्षाओं को लेकर यूजीसी का एक नोटिस वायरल हो रहा है। इस नोटिस में सभी यूनिवर्सिटीज़ में ऑफलाइन मोड पर एग्जाम्स कराये जाने की बात कही गई है। इस वायरल नोटिस पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सफाई दी है। यूजीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugc.ac.in पर नया नोटिस जारी किया है। यूजीसी की वेबसाइट और ट्विटर पर पोस्ट किये गये नोटिस में कहा गया है कि ‘कई प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 10 दिसंबर 2021 की तारीख का एक नोटिस प्रकाशित किया गया है।

उस नोटिस में दावा किया गया है कि यूजीसी सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को सिर्फ ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। पीआईबी और यूजीसी द्वारा फैक्ट चेक में 10 दिसंबर के नोटिस को फर्जी बताया गया है। साथ ही यूजीसी ने सलाह दी है कि आयोग द्वारा कोई भी नोटिस या लेटेस्ट जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ugc.ac.in पर अपलोड की जाती है। 

एक अन्य नोटिस में यूजीसी सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व संबद्ध संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि ‘देश में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही यूजीसी लगातार उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर रहा है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व संस्थानों से अपील की है कि वे दिशानिर्देशों का पालन और परिस्थितियों का आंकलन करते हुए कैंपस खोलने, ऑफलाइन/ ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड पर परीक्षा कराने के संबंध में उचित निर्णय लें। UGC ने कहा- COVID-19 महामारी के दौरान,  शिक्षण प्रणाली कक्षा शिक्षण से ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित हो गई हैं। यूजीसी ने छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि कैंडिडेट्स  किसी भी तरह की सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट सर्च करते रहें। सभी जानकारी यहीं पर अपलोड की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Government Job: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पोस्ट खाली, जानें किस बैंक में कितनी वैंकेसी

UPPSC Admit Card 2021: प्रिंसिपल, लेक्चरर की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!