अब दिसंबर में नहीं होगी FMGE परीक्षा : जानें नई डेट्स और पोस्टपोन होने की वजह

फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम अब दिसंबर में आयोजित नहीं की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर एग्जाम को पोस्टपोन होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स जमा करने का एक और मौका मिल गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2022 6:14 PM IST

करियर डेस्क : विदेश से मेडिकल की पढ़ाई की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट आ  रही है। फॉरेन के किसी देश से डिग्री हासिल करने के बाद भारत में प्रैक्टिस करने का प्लान है तो ये खबर आपके लिए है। फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम (FMGE 2022) अब दिसंबर में आयोजित नहीं की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की तरफ से जो ताजा जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एफएमजीई की दिसंबर 2022 में होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। 

FMGE 2022 की नई डेट्स
एनबीई ने आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नोटिस जारी कर एग्जाम को टालने की जानकारी दी है। वेबसाइट पर बताया गया है कि अब यह परीक्षा दिसंबर, 2022 में होने की बजाय जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी। जनवरी में 20 तारीख को यह एग्जाम आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Latest Videos

FMGE 2022 क्यों हुई पोस्टपोन
NBE की तरफ से पहले यह बताया गया था कि फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। लेकिन एग्जाम होने के कुछ दिन पहले ही इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पीछे की वजह दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election 2022) को बताया जा रहा है। एनबीई की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एमसीडी चुनावों को देखते हुए आगे बढ़ाई गई है। 

डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने का एक और मौका
एग्जाम की तारीख आगे बढ़ने के साथ ही अब छात्रों को डॉक्यूमेंट्स जमा करने का एक और मौका मिल गया है। नई अपडेट्स के अनुसार, एफएमजीई परीक्षा के कैंडिडेट्स अब 15 दिसंबर, 2022 तक अपना डॉक्यूमेंट्स सबमिट कर सकेंगे। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
प्रोफेशन में आगे बढ़ने के 5 टिप्स : पर्सनैलिटी ग्रूम करें, कॉन्फिडेंस कम न होने दें

JEE Main 2023 : जेईई मेन के रजिस्ट्रेशन की कर लें तैयारी, पास रख लें ये डॉक्यूमेंट्स

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ