Exam में अक्सर आते हैं महात्मा गांधी से जुड़े ये 10 सवाल, राष्ट्रपिता को कितना जानते हैं आप

Published : Oct 02, 2022, 02:45 PM IST
Exam में अक्सर आते हैं महात्मा गांधी से जुड़े ये 10 सवाल, राष्ट्रपिता को कितना जानते हैं आप

सार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस वो पहले शख्स थे, जिन्होंने गांधी जी को राष्ट्रपिता कहा था। वहीं, बापू कहकर पहली बार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने संबोधित किया था। गांधी जयंती पर जानें राष्ट्रपिता से जुड़े ऐसे ही कुछ सवाल, जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाएं में पूछे जाते हैं..  

करियर डेस्क : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti 2022) मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्म को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को आजाद करवाने में अहम योगदान निभाया था। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में बाप से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं राष्ट्रपिता के बारें में कितना जानते हैं आप..

1. दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी भारत किस साल लौटे थे?
जवाब- 1915 में

2. महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?
जवाब- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने

3. असहयोग आंदोलन किस साल शुरू हुआ था?
जवाब- साल 1920 में असहयोग आंदोलन शुरू हुआ था।

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एक बार महात्मा गांधी भी बने थे, कब?
जवाब- साल 1924 में

5. वह शख्स, जिसने गांधी जी को अधनंगा फकीर कहा था?
जवाब- चर्चिल ने

6. सत्याग्रह का प्रयोग गांधी जी ने पहली बार कहां किया था?
जवाब- दक्षिण अफ्रीका

7. वह आंदोलन जिसमें गांधी जी ने पहली बार भूख हड़ताल की?
जवाब- अहमदाबाद आंदोलन

8. वह शख्स, जिसे गांधी जी अपना राजनीतिक गुरु मानते थे?
जवाब- गोपाल कृष्ण गोखले

9. दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद गांधी जी का पहला आंदोलन कौन सा था?
जवाब- चंपारण सत्याग्रह

10. एक आंदोलन, जिसमें गांधी जी ने कहा था कि यह उनके जीवन का अंतिम संघर्ष होगा?
जवाब- भारत छोड़ो आंदोलन

इसे भी पढ़ें
2 अक्टूबर : इतिहास में खास है आज का दिन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्म, ये घटनाएं भी घटीं

Gandhi Jayanti 2022: अपना पहला केस हार गए थे बैरिस्टर मोहनदास करमचंद गांधी, पढ़ें जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CBSE Big Decision: इन 7 देशाें में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द! क्या बच्चों का साल बेकार जाएगा?