14 सितंबर से शुरू होंगे GATE 2021 के रजिस्‍ट्रेशन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

GATE 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जनवरी 2021 से उपलब्‍ध होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिये GATE 2021 एडमिट कार्ड अनिवार्य डॉक्‍यूमेंट है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2020 5:53 AM IST / Updated: Sep 12 2020, 11:36 AM IST

करियर डेस्क. GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे GATE 2021 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE) परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इसके लिये आईआईटी बांबे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 

शेड्यूल के अनुसार GATE 2021 के लिये रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2020 को शुरू होगी।

वहीं GATE 2021 परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 में होगा। जो उम्‍मीदवार GATE 2021 प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्‍हें रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। IIT बांबे की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर उम्‍मीदवार परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

GATE 2021 शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार, नियमित ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन की समापन तिथि 30 सितंबर, 2020 है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन के लिए विस्तारित अवधि की समाप्ति (विलंब शुल्क के साथ) 7 अक्टूबर, 2020 है। 

वहीं श्रेणी, पेपर और परीक्षा शहर में बदलाव की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2020 है। बता दें कि श्रेणी, पेपर और परीक्षा का शहर बदलने के लिये उम्‍मीदवारों को अतिरिक्‍त शुल्‍क देना होगा।

Direct Link

GATE 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जनवरी 2021 से उपलब्‍ध होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिये GATE 2021 एडमिट कार्ड अनिवार्य डॉक्‍यूमेंट है।

GATE 2021: परीक्षा का शेड्यूल

GATE 2021 परीक्षा दो चरणों में होगी। सुबह की शिफ्ट 9:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से शुरू होगी और 6:00 बजे तक चलेगी। GATE 2021 का परिणाम 22 मार्च 2020 को जारी हो सकता है।

बता दें कि GATE 2021 स्नातक इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला और कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा 27 विषयों में देश के विभिन्न शहरों में और भारत के बाहर छह शहरों में आयोजित की जाएगी।

Share this article
click me!