GATE Exam 2022: IIT खड़गपुर ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानें कब कौन से पेपर की होगी परीक्षा

Published : Dec 20, 2021, 03:22 PM IST
GATE Exam 2022: IIT खड़गपुर ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानें कब कौन से पेपर की होगी परीक्षा

सार

जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 माह के दौरान 4 फरवरी से 13 फरवरी के बीच चार तारीखों पर किया जाएगा। इनमें से 4 फरवरी और 11 फरवरी को परीक्षा से सम्बन्धित विविध कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

करियर डेस्क. इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2022) परीक्षा कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा जारी किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में, संस्थान ने परीक्षा की समय सारणी का उल्लेख किया है जिसे सभी कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर उपलब्ध है। इससे पहले, आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख घोषित की थी। संस्थान के अपडेट के अनुसार, कैंडिडेट्स अपना गेट 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल से 3 जनवरी 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।

क्या है परीक्षा कार्यक्रम
गेट 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए और तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। संस्थान द्वारा 20 दिसंबर 2021 को परीक्षा पोर्टल, gate.iitkgp.ac.in पर जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 माह के दौरान 4 फरवरी से 13 फरवरी के बीच चार तारीखों पर किया जाएगा। इनमें से 4 फरवरी और 11 फरवरी को परीक्षा से सम्बन्धित विविध कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

आइआइटी खड़गपुर द्वारा जारी 2022 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली शिफ्ट में CS और BM पेपर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट में EE और MA के पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार, 6 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली शिफ्ट में EC, ES, ST, NM, MT एवं MN के पेपर होंगे। वहीं, दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट में CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG एवं TF के पेपर होंगे।

12 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली शिफ्ट में CE-1, BT, PH और EY पेपर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट में CE-2, XE और XL के पेपर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आखिरी दिन यानि 13 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में ME-1, PE एवं AR और दोपहर की शिफ्ट में ME-2, GE और AE के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- UP के प्राइमरी स्कूलों में भी लागू होगा Happiness Curriculum, जानें इस कोर्स से बच्चों को क्या होगा फायदा

Karnataka PGCET Result: कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट घोषित, ऐसे दिखें स्कोरकोर्ड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग