GATE 2023 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को इस वेबसाइट पर होगा जारी, ये खबर पढ़िए.. आपको पूरी डिटेल मिलेगी

GATE 2023 Admit Card Download Today: GATE 2023 का एडमिट कार्ड आज, मंगलवार 3 जनवरी को gate.iitk.ac.in वेबसाइट पर जारी होगा। इस परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को होगा। GATE 2023 के नतीजे 16 मार्च 2023 को घोषित होंगे। 

Ashutosh Pathak | Published : Jan 3, 2023 6:08 AM IST

एजुकेशन डेस्क। GATE Exam 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-कानपुर (IIT-Kanpur) आज मंगलवार, 3 जनवरी 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग-2023 (GATE-2023) का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार आगामी 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी को गेट-2023 (GATE-2023) में शामिल होना चाहते हैं, वे एडमिट कार्ड या हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

GATE-2023 के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे वेबसाइट पर देख सकते हैं और वहां से इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। 

GATE-2023 के हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पर्सनल डिटेल्स, एग्जाम सेंटर, शहर का नाम, परीक्षा के दिन और इससे जुड़ी गाइडलाइंस तथा दूसरी अन्य जरूरी सूचना दी गई होगी। GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर दिए गए स्थान पर जरूरी क्रेडेंशियल भरना होगा। इसके बाद GATE 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर हॉल टिकट या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन इसे ले जाने के लिए एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स- 
गेट 2023 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करना चाहिए। 

बता दें कि GATE 2023 परीक्षा 29 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एक या अधिकतम दो पेपरों में उपस्थित होने की अनुमति होगी। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा। GATE के सिलेबस को दो सेक्शन में बांटा गया है- जनरल एप्टीट्यूड और कोर डिसिप्लिन। जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन, जिसमें 15 प्रतिशत अंकों का वेटेज होता है और यह सभी के लिए अनिवार्य है और शेष 85 प्रतिशत वेटेज पसंदीदा विषयों के लिए है। हाल ही में, आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट पर पिछले साल के गेट मॉक टेस्ट लिंक को एक्टिव किया है। मॉक टेस्ट ट्राई करके उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न जान सकते हैं और परीक्षा में अपनी एफिशिएंसी और स्कोर में सुधार कर सकते हैं। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल  

Share this article
click me!