NITI Aayog Recruitment: सीनियर कंसल्टेंट समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 2.65 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Published : Nov 28, 2021, 06:38 PM IST
NITI Aayog Recruitment: सीनियर कंसल्टेंट समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी,  2.65 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

सार

आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर कैंडिडेट्स का सलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा। इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि दो साल की होगी। नीति आयोग ने कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं।

करियर डेस्क.  यदि आप नीति आयोग (NITI Aayog) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नीति आयोग ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली (NITI Aayog Recruitment) है। इसमें यंग प्रोफेशनल, सीनियर कंसल्टेंट, पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट ग्रेड-2, पब्लिक पॉलिसी एनालिस्ट ग्रेड-1 शामिल हैं। वहीं पब्लिक पॉलिसी एनालिस्ट ग्रेड 1 (लॉ), कंसल्टेंट ग्रेड 1 (एग्रीकल्चर और एनर्जी) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। नीति आयोग में इन पदों पर कुल 24 वैकेंसी है। 

आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर कैंडिडेट्स का सलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा। इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि दो साल की होगी। नीति आयोग ने कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर है।  इस वैकेंसी के माध्यम से आयोग द्वारा इन सभी पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है।

 

 


वैकेंसी डिटेल और सैलरी
नोटिस के मुताबिक यंग प्रोफेशनल पद के लिए 17 वैकेंसी है। इस पद पर चयनित होने पर प्रति माह 60 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। सीनियर लॉ कंसल्टेंट पद पर 01 वैकेंसी है। इस पद पर सैलरी प्रति माह 2.30 लाख रुपये तक है। वहीं, पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट ग्रेड-1 के लिए एक वैकेंसी है। इस पद पर सैलरी 1.45 लाख से 2.65 लाख रुपये है। वहीं पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट ग्रेड 1 (लॉ) की भी 1 वैकेंसी है। इसके लिए सैलरी 80 हजार से1.45 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट ग्रेड के लिए एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। कंसल्टेंट ग्रेड 1 के लिए एक वैकेंसी है। जिसके लिए 80 हजार से 1.45 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी है।

कैसे करें अप्लाई
नीति आयोग भर्ती के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट, niti.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और कैंडिडेट्स 12 दिसंबर, 2021 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- HPPSC: लेबर वेलफेयर ऑफिसर की पोस्ट पर निकली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

UP News: UP-TET परीक्षा की गई रद्द, एग्जाम शुरू होने से पहले पर्चा वायरल

Punjab Police: कांस्टेबल पोस्ट की भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी, जानें कब होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!