UP JASE Result 2021: असिस्टेंट टीचर और हेडमास्टर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें परिणाम

Published : Nov 15, 2021, 10:50 PM IST
UP JASE Result 2021: असिस्टेंट टीचर और हेडमास्टर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें परिणाम

सार

यूपी जूनियर हाई स्कूल सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए यह परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को ली गई थी।

करियर डेस्क.   उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक / सहायक अध्यापक (UPJASE 2021) चयन परीक्षा 2021 का परिणाम 15 नवंबर को घोषित कर दिया गया। यूपी जूनियर हाई स्कूल सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए यह परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को ली गई थी।  updeled.gov.in पर यूपी जेएएसई रिजल्ट 2021 के नतीजों की घोषणा की गयी। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना परिणाम और स्कोर वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

उत्तर प्रदेश एग्जामिनेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी के सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2021 में कुल 2,17,066 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 45,257 यानी 16.69 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, यूपी प्रधानाध्यापक भर्ती 2021 के लिए कुल 14,928 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,722 यानी 11.53 फीसदी सफल हुए हैं। 

भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 17 अक्टूबर 2021 को राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के लिए करीब 3.5 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि परीक्षा में 2.8 लाख से अधिक यानि 80 फीसदी कैडिडेट्स ही शामिल हुए थे।

कैसे देखें रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर बायीं ओर UPJASE Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना यूपी जेएएसई रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
लॉग-इन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा ।

कितने पदों के लिए हुए थे एग्जाम
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने राज्य के सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 390 पदों और सहायक अध्यापक के 1504 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की थी।
 

इसे भी पढे़ं - Upsc Interview Tricky Questions: कौन सी फिल्म में पत्नी का कद पति से बड़ा हो जाता है? IQ के लिए पूछा गया सवाल

UPSC Success Story 2020: 6 अटेम्पट देकर चौथे इंटरव्यू में IAS बन गईं मध्य प्रदेश की अहिंसा जैन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें