GSEB SSC Result 2026 Topper: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 83.86% पास, जानिए टॉपर कौन

Published : May 06, 2026, 11:07 AM ISTUpdated : May 06, 2026, 11:38 AM IST
GSEB SSC Result 2026 Topper

सार

GSEB SSC 10th 2026 Out: GSEB SSC Result 2026 जारी कर दिया गया है। गुजरात बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 83.86% छात्र पास हुए हैं यानी 6.34 लाख छात्रों को सफलता मिली है। यहां जानें गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े, टॉपर, जिला समेत पूरी डिटेल।

GSEB SSC Result 2026 Out: GSEB 10th Result 2026 घोषित कर दी गई है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने आज सुबह 8 बजे कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस साल भी परीक्षा परिणाम में कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं, जिनमें कुल पास प्रतिशत और जिलों के प्रदर्शन ने खास ध्यान खींचा है। जानिए पूरी डिटेल।

GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड की 10वीं परीक्षा कब हुई थी?

गुजरात बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक हुए थे। इसी समय अवधि में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी संपन्न कराई गई थीं, जिनका परिणाम पहले ही 5 मई को जारी किया जा चुका है।

GSEB SSC Result 2026: इस साल का रिजल्ट पास प्रतिशत

इस वर्ष GSEB SSC परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 83.86% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में हल्की बढ़ोतरी दिखाता है। कुल 7,56,392 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 6,34,327 छात्र पास हुए। पिछले वर्ष का पास प्रतिशत 83.08% था। यह लगातार दूसरे वर्ष है जब बोर्ड का ओवरऑल रिजल्ट 80% से ऊपर रहा है।

GSEB SSC Result 2026: छात्राओं ने फिर बढ़ाया मान

रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.28% रहा जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 80.12% है। यह अंतर दर्शाता है कि लड़कियों का प्रदर्शन इस साल भी उल्लेखनीय रूप से मजबूत रहा है।

GSEB SSC Result 2026 Topper: कौन बना टॉपर

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न जिलों और माध्यमों के परिणामों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला।

  • सबसे अच्छा प्रदर्शन: नर्मदा जिला (90.85%)
  • सबसे कम प्रदर्शन: पंचमहल जिला (76.42%)
  • अंग्रेजी माध्यम: 92.50% पास प्रतिशत (सर्वश्रेष्ठ)
  • गुजराती माध्यम: 82.67% पास प्रतिशत

जीएसईबी कक्षा 10 रिजल्ट: विषयवार अधिकतम अंक, टॉपर्स छात्रों की संख्या

जीएसईबी कक्षा 10 रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज सबसे अधिक मार्क्स क्या रहे और कितने छात्रों ने हासिल किए जानना चाहते हैं, तो बात दें कि साइंस में सबसे ज्यादा 8,250 छात्रों ने 100/100 स्कोर किया। बेसिक मैथ्स में भी 3,500+ छात्रों ने फुल मार्क्स लिए, स्टैंडर्ड मैथ्स में सिर्फ 91 छात्र ही 100 ला पाए जबकि संस्कृत और सोशल साइंस में भी बड़ी संख्या में टॉपर्स रहे।

  • गुजराती FL: 99 नंबर- 26 छात्र
  • हिंदी FL: 99 नंबर- 1 छात्र
  • मराठी FL: 95 नंबर- 5 छात्र
  • अंग्रेजी FL: 96 नंबर- 10 छात्र
  • उर्दू FL: 100 नंबर- 1 छात्र
  • उड़िया FL: 99 नंबर- 1 छात्र
  • सामाजिक विज्ञान: 100 संख्या- 2,943 छात्र
  • विज्ञान: 100 संख्या- 8,250 छात्र (सर्वाधिक टॉपर्स)
  • स्टैंडर्ड मैथ्स: 100 नंबर- 91 छात्र
  • बेसिक मैथ्स: 100 नंबर- 3,529 छात्र
  • गुजराती एसएल: 99 नंबर- 1 छात्र
  • हिंदी एसएल: 100 नंबर- 2 छात्र
  • सिंधी एसएल: 84 संख्या- 1 छात्र
  • अंग्रेजी एसएल: 100 नंबर- 1 छात्र
  • संस्कृत एसएल: 100 संख्या- 2,712 छात्र
  • फारसी एसएल: 100 नंबर- 8 छात्र
  • अरबी एसएल: 100 नंबर- 12 छात्र
  • उर्दू एसएल: 90 नंबर- 1 छात्र
  • हेल्थ केयर: 100 नंबर- 3 छात्र
  • ब्यूटी एंड वेलनेस: 100 नंबर- 15 छात्र
  • रिटेल: 100 संख्या- 27 छात्र
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर: 100 नंबर- 3 छात्र
  • कृषि: 100 नंबर- 17 विद्यार्थी
  • परिधान/गृह साज-सज्जा (Apparel/Home Furnishing): 100 संख्या- 1 छात्र
  • ऑटोमोटिव: 99 नंबर- 1 छात्र
  • पर्यटन एवं आतिथ्य (Tourism & Hospitality): 100 नंबर- 1 छात्र
  • बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (Banking & Financial Services): 100 संख्या- 18 छात्र
  • फूड प्रोसेसिंग: 97 नंबर- 2 छात्र
  • आईटी/आईटीईएस: 100 संख्या- 75 छात्र
  • प्लम्बर: 99 नंबर- 1 छात्र
  • खेल/शारीरिक शिक्षा (Sports/Physical Education): 99 नंबर- 8 छात्र
  • पावर: 97 नंबर- 1 छात्र
  • निर्माण (Construction): 92 संख्या-1 छात्र
  • लॉजिस्टिक्स: 93 नंबर- 1 छात्र

GSEB SSC Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या शामिल?

GSEB की डिजिटल मार्कशीट में इस बार भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक अलग-अलग दिखाए गए हैं। सभी विषयों के संयुक्त ग्रेड के साथ पूरा परिणाम जारी किया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रैक्टिकल मार्क्स को स्कूल रिकॉर्ड से जरूर मिलाएं।

GSEB SSC Result 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए विकल्प

जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड ने सुधार और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। रीचेकिंग आवेदन रिजल्ट के दो दिन बाद शुरू है। फीस 100 प्रति विषय देने होंगे।

GSEB SSC Result 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

असफल या कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड की बेस्ट ऑफ टू नीति के तहत दोनों प्रयासों में से बेहतर स्कोर को अंतिम माना जाएगा।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है जेसन संजय, विजय थलापति की जीत के बाद चर्चा में क्यों उनका बेटा
Anu Sharma: गूगल की लाखों की नौकरी को मारी लात, इस लड़की ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?