
NTA NEET UG Provisional Answer Key 2026: देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 देने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट से पहले सबसे अहम स्टेप यानी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। आंसर की जारी होते ही छात्रों को अपने OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की जांच करने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। जानिए नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 कब जारी होगी और इसे कहां-कैसे चेक कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद आगे का प्रोसेस क्या है, जानें पूरी डिटेल और लेटेस्ट अपडेट।
NTA की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर और विदेशों के कुछ केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अब उम्मीदवारों की नजर सिर्फ इस बात पर है कि आंसर की किस दिन जारी होती है।
जारी होने के बाद छात्र NEET UG 2026 आंसर की इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे-
डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसके बाद आंसर की और OMR शीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
हां, इस बार NTA उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी करेगा। इससे छात्र अपने जवाबों की सीधे आधिकारिक रिकॉर्ड से तुलना कर सकेंगे।
अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति होती है, तो वे ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न फीस 200 रुपए, नॉन-रिफंडेबल, जमा करनी होगी। आपत्ति केवल निर्धारित समय में ही दर्ज की जा सकेगी। एक्सपर्ट पैनल द्वारा सभी आपत्तियों की जांच होगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर की में बदलाव किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
इस बार NEET UG 2026 परीक्षा एक विशाल स्तर पर आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा 551 शहरों (भारत में) और 14 विदेशों के शहरों में हुई। कुल 5,432 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पेन और पेपर (Offline) मोड में आयोजित नीट यूजी परीक्षा के पेपर में कुल 180 प्रश्न और 720 अंक थे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
NEET UG प्रोविजनल आंसर की छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे संभावित स्कोर का अंदाजा मिलता है। गलत प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है और फाइनल रिजल्ट में पारदर्शिता बनी रहती है।
आंसर की जारी होने के बाद। किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर, तय समय में कैंडिडेट को ऑब्जेक्शन करना होगा। जिसके बाद NTA आपत्तियों की जांच करेगा और उसकी के आधार पर फाइनल आंसर की जारी होगी। फिर फाइनल आंसर की के आधार पर NEET UG 2026 का रिजल्ट तैयार होगा। उसके बाद नीट यूजी एडमिशन 2026 के लिए कटऑफ और नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। नीट यूजी कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि NTA ने पहले ही साफ कर दिया है कि सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज रिजल्ट जारी होने के 90 दिनों तक ही सुरक्षित रखे जाएंगे। इसके बाद उन्हें नियमों के अनुसार हटा दिया जाएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।