CBSE 12th Result 2026 Date: क्या 13 मई को आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Published : May 04, 2026, 03:45 PM IST
CBSE 12th Result 2026 Date

सार

CBSE Class 12 Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार परीक्षा में शामिल छात्र बेसब्री के साथ कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि रिजल्ट की घोषणा कब होगी, क्या 13 मई को रिजल्ट जारी होगा? रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपनी मार्कशीट कहां से कैसे डाउनलोड करें, रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है, समेत लेटेस्ट अपडेट जानें।

CBSE Class 12 Result 2026 Date: CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को बता दें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा जल्द ही किए जाने की संभावना है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलेाड कर सकते हैं। जानिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आयेगा, डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और कहां-कैसे चेक करें। पूरी डिटेल।

CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?

हर साल के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 12वीं का रिजल्ट जारी करता है। 2025 में 13 मई, 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को रिजल्ट आया था। इस बार भी उम्मीद है कि मई के तीसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने कोई फाइनल डेट घोषित नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 11 से 15 मई के बीच सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कभी भी हो सकती है।

CBSE 12वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

इस साल CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच करवाई थीं। सभी एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुए।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • लॉगिन के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें।

इंटरनेट नहीं है, तो फोन कॉल से भी जान सकते हैं रिजल्ट

CBSE IVRS सुविधा भी देता है, जिससे आप फोन कॉल करके अपने मार्क्स सुन सकते हैं। IVRS से अपने मार्क्स जानने के लिए-

  • CBSE का IVRS नंबर डायल करें।
  • वॉइस इंस्ट्रक्शन फॉलो करें।
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालें।
  • आपके विषयवार नंबर सुनाए जाएंगे।

सीबीएसई 12वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

रिजल्ट देखने के बाद जल्दबाजी में आगे बढ़ने से पहले ये काम जरूर करें-

  • अपना नाम, रोल नंबर और विषयवार अंक ध्यान से जांचें।
  • कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल को बताएं।
  • मार्कशीट की 2-3 कॉपी सेव/प्रिंट करके रखें।
  • यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन में बहुत काम आएगी।

क्या DigiLocker की मार्कशीट मान्य होती है?

हां, DigiLocker से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है। इसमें CBSE का डिजिटल सिग्नेचर होता है, जिसे कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्वीकार करते हैं।

क्या 13 मई को आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026?

सोशल मीडिया पर 13 मई को रिजल्ट आने की चर्चा है, लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपियों की जांच अभी जारी है। इसलिए अफवाहों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट पर भरोसा करें।

CBSE Board 12th Result 2026 How to Check: कैसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट 2026

  • परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Class 12 Result 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • अब सबमिट करे, सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि ऑरिजनल मार्कशीट उन्हें अपने संबंधित स्कूल से ही रिजल्ट की घोषणा किए जाने के कुछ दिनों बाद मिलेगी।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026: DU, JNU, BHU में एडमिशन कैसे मिलता है? बोर्ड नंबर नहीं, ये है असली फैक्टर
Vijay Thalapathy Education: बीच में छोड़ी पढ़ाई फिर भी डॉक्टरेट की डिग्री, जश्न नहीं चैरिटी पसंद, जानिए थलापति के लाइफ फैक्ट्स