
करियर डेस्क. गुजरात बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट (Gujarat HSC Science Result 2022) जारी कर दिया गया है। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन की गई है। इससे पहले बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर रिजल्ट घोषित किए जाने की जानकारी दी थी। साइंस स्ट्रीम के 12वीं क्लास का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होगा।
साइंस स्ट्रीम में इस बार 72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस एग्जाम में जिन छात्रों को E ग्रेड मिला है उनके एक बार फिर से मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होंगे। छात्रों को इशके बारे में बोर्ड द्वारा जल्द ही सुविधा दी जाएगी। गुजरात बोर्ड के अनुसार, इस साल सबसे अच्छा रिजल्ट राजकोट जिले का था। जिले के 85.78 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला दाहोद है जिसमें 40.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार कुल मिलाकर, 72.02 प्रतिशत छात्रों ने गुजरात बोर्ड की परीक्षा पास की है।
गुजरात बोर्ड के अनुसार, इस साल साइंस स्ट्रीम के 196 छात्रों ने ए1 ग्रेड हासिल किया है जबकि 3,303 छात्रों को ए2 ग्रेड मिला है। बता दें कि नियम के अनुसार छात्र को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम D ग्रेड हालिल करना होता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। छात्र हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में छात्रों को कम से कम सभी सब्जेक्ट में डी ग्रेड हासिल करना होगा। जो छात्र सभी विषयों में डी ग्रेड हासिल करेंगे वो पास माने जाएंगे। जबकि E ग्रेड पाने वाले स्टूडेंच्स को सप्लीमेंट्री का एग्जाम देना होगा। गुजरात बोर्ड के 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम में इस बार करीब एक लाख से अधिक छात्रों को स्कूलों से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। सभी छात्र संबंधित स्कूल से अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। गुजरात बोर्ड द्वारा कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा।
कब हुए थे एग्जाम
गुजरात बोर्ड साइंस स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर भी रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि गुजरात बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक किया गया था।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स
इसे भी पढ़ें- इस दिन जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा खास गिफ्ट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi