12 मई को जारी होगा गुजरात बोर्ड के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, छात्र वेबसाइट पर ऐसे देख पाएंगे मार्क्स

Published : May 11, 2022, 05:54 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 10:03 AM IST
12 मई को जारी होगा गुजरात बोर्ड के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, छात्र वेबसाइट पर ऐसे देख पाएंगे मार्क्स

सार

रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।  गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट gseb.org है। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम डी ग्रेड प्राप्त करना होता था। 

करियर डेस्क. गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) द्वारा 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को घोषित करने की डेट जारी कर दी गई है। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 12 मई को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट gseb.org है।


कब आयोजित हुए थे एग्जाम
गुजरात बोर्ड द्वारा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। एग्जाम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा गया था। छात्र एग्जाम के दौरान मास्क लगाकर एग्जाम देने गए थे। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया था। 

स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद मार्कशीट के लिए छात्रों को संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा। नियम के अनुसार, साइंस स्ट्रीम की परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम डी ग्रेड प्राप्त करना होता था। ई ग्रेड हासिल करने वालों को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना पड़ेगा। बता दें कि बीते साल सभी छात्रों को पास घोषित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 466 छात्रों ने ग्रुप ए में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे, जबकि 657 छात्रों ने सभी थ्योरी विषयों में ग्रुप बी में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। जबकि ग्रुप ए में 868 छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक और ग्रुप बी में सभी थ्योरी विषयों में 1,303 छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!