असिस्टेंट इंजीनियर के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही कर दें आवेदन

Published : Dec 07, 2020, 05:41 PM IST
असिस्टेंट इंजीनियर के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही कर दें आवेदन

सार

सरकारी नौकरी की राह देख रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। यहां करीब 201 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्तियां निकली हैं। यह नियुक्तियां हरियाणा राज्य में विद्युत उत्पादन और वितरण में संलग्न राज्य सरकार के चार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विभिन्न कैडर में होनी हैं।

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की राह देख रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। यहां करीब 201 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्तियां निकली हैं। यह नियुक्तियां हरियाणा राज्य में विद्युत उत्पादन और वितरण में संलग्न राज्य सरकार के चार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विभिन्न कैडर में होनी हैं।

इसके अंतर्गत हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल), हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) में असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती होनी हैं।

इन पदों के लिए 8 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। कैंडिडेट एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट hrpower.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान सम्बन्धित ट्रेड में बैचलर्स डिग्री या मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा वर्ष 2019 या 2020 की गेट परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को 10वीं तक हिन्दी या संस्कृत पढ़ा हुआ होना चाहिए।

उम्र सीमा

अभ्यर्थियों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये है चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर चयन के लिए कुल 100 अंक निर्धारित है, जिसमें गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। गेट स्कोर के लिए 80 फीसदी और ईकोनॉमिक क्राइटेरिया 20 अंक निर्धारित है। इन दोनों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, उसी आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

नोट: आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ लें। जरूरी दस्तावेज़ को संलग्न करें। फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!