हरियाणा में 31 मई तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, पहले 30 अप्रैल तक का था आदेश

Published : Apr 30, 2021, 11:59 AM IST
हरियाणा में 31 मई तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, पहले 30 अप्रैल तक का था आदेश

सार

सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि महिला और बाल विकास के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्र और क्रैच भी 31 मई तक बंद रहेंगे।  

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण (coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण देशभर के कई राज्यों में परीक्षाएं कैंसिल (Exams cancell) कर दी गई हैं। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों (Educational institute) को भी बंद कर दिया गया है। हरियाणा में संक्रमण (Haryana Schools) के बढ़ते मामलों के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार को जारी नए ऑर्डर के अनुसार, राज्य में अब 31 मई तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

पहले 30 अप्रैल तक था ऑर्डर
इससे पहले स्कूलों-कॉलेजों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 अप्रैल तक बंद रहने का आदेश दिया गया था। नए आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी या निजी संस्थानों, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और ट्रेनिंग सेंटर को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

आंगनबाड़ी भी बंद
सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि महिला और बाल विकास के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्र और क्रैच भी 31 मई तक बंद रहेंगे।

हरियाणा में कोरोना के कितने केस
हरियाणा संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहां 13, 947 मामले सामने आए हैं जबकि 97 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक कोरोना के 4,74145 केस मिल चुके हैं जिनमें से 3,76852 लोग ठीक हो चुके हैं और 4118 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी दर 79.48 प्रतिशत है।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!