Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा विधानसभा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

Published : Apr 03, 2021, 07:12 PM IST
Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा विधानसभा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

सार

इन पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि हाईस्कूल में उनके पास हिंदी या संस्कृत विषय जरूर होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें हिंदी, पंजाबी या अंग्रेजी की टाइपिंग आनी चाहिए।

करियर डेस्क. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhan Sabha) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें टेलीफोन ऑपरेटर, टेलीफोन अटेंडेंट, हिंदी टाइपिस्ट और क्लर्क के पद शामिल हैं। हाईस्कूल पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 5 है।

इतने पदों पर होंगी भर्तियां

टेलीफोन ऑपरेटर के 1 पद
टेलीफोन अटेंडेंट के 1 पद
हिंदी टाइपिस्ट के 1 पद 
क्लर्क के 2 पद

शैक्षणिक योग्यता 

इन पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि हाईस्कूल में उनके पास हिंदी या संस्कृत विषय जरूर होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें हिंदी, पंजाबी या अंग्रेजी की टाइपिंग आनी चाहिए। 

आयु सीमा 

उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 17 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स हरियाणा विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट  पर विजिट करें

यहां आवेदन फॉर्म मिल जाएगा जिसे डाउनलोड करके आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म भरने के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!