HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया दसवीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Published : Jun 11, 2021, 04:06 PM IST
HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया दसवीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

सार

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने शुक्रवार 11 जून को 10 परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

करियर डेस्क : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने शुक्रवार 11 जून को 10 परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गुरुवार को हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने कहा था कि हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम तैयार कर लिया है और शुक्रवार को 2.30 बजे इसे घोषित किया जाएगा। बता दें कि पहली बार हरियाणा में टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की गई है। स्टूडेंट का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर हुआ है, जिसमें कोई भी छात्रा फेल नहीं हुआ है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सबसे पहले आप Haryana Board HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर जाकर परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज ओपन होगा। इसमें अपना कक्षा 10वीं रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन को क्लिक करें। Haryana Board HBSE 10th Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

3 लाख से ज्यादा छात्रों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए कुल 3,18,373 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,74,956 छात्रा और 1,43,417 छात्राएं हैं। 

ये भी पढ़ें-  UPPSC एक्जाम के लिए नया कलेंडर जारी

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!