दिल्ली में रद्द हुए 9वीं और 11वीं के एग्जाम, इस दिन आएगा रिजल्ट, 11 जून से शुरू होगा एडमिशन रजिस्ट्रेशन

Published : Jun 10, 2021, 05:26 PM IST
दिल्ली में रद्द हुए 9वीं और 11वीं के एग्जाम, इस दिन आएगा रिजल्ट, 11 जून से शुरू होगा एडमिशन रजिस्ट्रेशन

सार

सभी सरकारी स्कूल के 9वीं और 11वीं के रिजल्ट 22 जून को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट ऑनलाइन होगा या फिर स्टूडेंट्स को मैसेज किया जाएगा। 

करियर डेस्क. सीबीएसई (CBSE) की परीक्षा रद्द होने के बाद दिल्ली सरकार ने 9वीं और 11वीं क्लास के एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा- जिन प्राइवेट स्कूलों ने परीक्षाएं ले ली हैं वो अपने हिसाब से रिजल्ट तैयार करें। जिन स्कूलों में मिड टर्म एग्जाम हुए थे वो उसी के बेस पर अपना रिजल्ट तैयार करें।

 

 

मनीष सिसोदिया ने कहा- जिन गवर्मेंट और प्रायवेट स्कूलों में कोई परीक्षा नहीं हुई वहां दो विषयों में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका परिणाम तैयार किया जाएगा। सभी सरकारी स्कूल के 9वीं और 11वीं के रिजल्ट 22 जून को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट ऑनलाइन होगा या फिर स्टूडेंट्स को मैसेज किया जाएगा। जिन बच्चों ने मिड टर्म का एक भी पेपर नहीं दिया है या फिर फेल हो गए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- सेल्समैन के बेटे को मिली स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप, ऐसे शुरू हुआ अलीगढ़ से अमेरिका का सफर

30 जून तक होगा रजिस्ट्रेशन
मनीष सिसौदिया ने बताया कि सरकारी स्कूलों में छठी से नवीं क्लास के एडमिशन 11 जून से शुरू होंगे और 30 जून लास्ट डेट है। एडमिशन की लिस्ट 14 जुलाई को जारी की जाएगी। 13 जुलाई से 6 अगस्त तक फिर से रजिस्ट्रेशन खोलाा जाएगा।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!