इस राज्य में होगी 10वीं और 12वीं का परीक्षा, बोर्ड ने कहा- परीक्षा स्थगित हुई है कैंसिल नहीं

Published : Jun 10, 2021, 11:42 AM ISTUpdated : Jun 10, 2021, 12:04 PM IST
इस राज्य में होगी 10वीं और 12वीं का परीक्षा, बोर्ड ने कहा- परीक्षा स्थगित हुई है कैंसिल नहीं

सार

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने घोषणा की है कि कक्षा 12 की परीक्षा जुलाई-अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी। 

करियर डेस्क.  कोरोना संक्रमण के कारण इस साल सीबीएसई (CBSE) समेत कई राज्यों के बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। लेकिन असम बोर्ड ने फैसला किया है कि राज्य में 10वीं और 12वीं के एग्जाम कैंसिल नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि राज्य बोर्ड की परीक्षाएं होंगी और सरकार जल्द ही इस संबंध में एसओपी जारी करेगी। 
 

इसे भी पढ़ें- दुनिया के 260 देशों के बारे में जानता है चार साल का ये बच्चा, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

जुलाई-अगस्त में हो सकती हैं परीक्षाएं
असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने घोषणा की है कि कक्षा 12 की परीक्षा जुलाई-अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए, अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हेल्थ मिनिस्ट्री से चर्चा के बाद परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। बोर्ड ने बुधवार को एक लेटर जारी करते हुए कहा कि कोरोना के कारण परीक्षा को केवल स्थगित किया गया है, रद्द नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- 12वीं बोर्ड: 12 राज्यों में रद्द हुए एग्जाम, 3 में अभी तक नहीं हुआ फैसला, अब तक तीन स्टेट ले चुके हैं परीक्षा

बनाएं जाएंगे एक्ट्रा सेंटर

लेटर में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया जाएगा। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद जुलाई/अगस्त, 2021 के महीने में आयोजित करने जा रही है। यदि किसी परीक्षा केंद्र में 400 से अधिक स्टूडेंट्स हैं तो तो पास के शैक्षणिक संस्थान को आयोजन स्थल बनाया जाएगा। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!